फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Protest against the statement of Mufti of Darul Uloom

दारुल उलूम के मुफ्ती के बयान के विरोध में प्रदर्शन

Thu, 29 Jul 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Protest against the statement of Mufti of Darul Uloom
दारुल उलूम के मुफ्ती के बयान के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन

धामपुर। विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दारुल उलूम के मुफ्ती के बयान के विरोध में कोतवाली व एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शनकारियों ने दारूल उल उलूम निसवा संस्था के मुफ्ती मुल्ला अब्दुल लतीफ द्वारा बाबा बद्रीनाथ मंदिर को बदरुद्दीन शाह की कब्र बताए जाने भर्त्सना की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुल्ला के इस बयान से हिंदू धर्म के लोगों की आत्मा आहत हुईं हैं। उन्होंने एसडीएम धीरेंद्र सिंह और कोतवाल से नामजद रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई करने की मांग की है। चेताया कि प्रदेश और केंद्र सरकार ने मुफ्ती मुल्ला अब्दुल लतीफ के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन होगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पूरा विश्व जानता है कि हिंदू धर्म सभी धर्मों में सबसे प्राचीन है। बाबा बद्रीनाथ मंदिर भी कई वर्ष पुराना है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में विहिप के जिला उपाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह एडवोकेट, बजरंग दल के देवेश कुमार राणा, जिला संयोजक जितेंद्र, आदित्य, नितिन कुमार, दीपक राजपूत, कुश प्रताप सिंह, जितेंद्र कुमार, सत्यम रस्तोगी, अनमोल कुमार, आकाश, मनोज कुमार, अमित कुमार राजपूत, उज्ज्वल रस्तोगी, अनिल कुमार गोयल, मुकुल सैनी व केशव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed