{"_id":"65e7707c5899a6f379060d34","slug":"protest-against-additional-family-court-begins-in-nagina-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-120276-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नगीना में अतिरिक्त परिवार न्यायालय का विरोध शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नगीना में अतिरिक्त परिवार न्यायालय का विरोध शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नगीना में एक अतिरिक्त परिवार न्यायालय की स्थापना का सिविल बार एसोसिएशन बिजनौर एवं एडवोकेट वेलफेयर सोसाइटी चांदपुर ने विरोध किया। सिविल बार के अधिवक्ताओं ने विरोध स्वरूप मंगलवार को न्यायिक कार्य का बहिष्कार भी किया।
सिविल बार एसोसिएशन की सिविल बार अध्यक्ष संजीव अग्रवाल की अध्यक्षता एवं महासचिव प्रदीप कुमार सिंह के संचालन में संपन्न बैठक में नगीना में एक अतिरिक्त परिवार न्यायालय की स्थापना का विरोध किया गया। बैठक में कहा गया कि परिवार संबंधित विवादों का न्यायालय जिला मुख्यालय से बाहर बाहर भेजा जाना न्याय हित में नहीं है। इसके अतिरिक्त धारा 125 में 128 सीआरपीसी के वादों को भी ग्रामीण न्यायालय धामपुर में नहीं भेजे जाने की मांग भी की गई।
एडवोकेट वेलफेयर सोसाइटी चांदपुर के अध्यक्ष सुशील चौहान एवं सचिव लईक अहमद, संजीव भटनागर आदि अधिवक्ताओं ने नगीना में एक अतिरिक्त परिवार न्यायालय की स्थापना के प्रस्ताव का विरोध किया है। उनका कहना है कि इससे जजी परिसर में वकालत करने वाले अधिवक्ताओं को काफी हानि होगी।