फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Property dealer shot dead

Bijnor News: प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

Thu, 30 May 2024 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Property dealer shot dead
प्रॉपर्टी डीलर सुशील चौधरी का फाइल फोटो
- बाइक सवार दो हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

- जांच में जुटी पुलिस, तीन टीमों का किया गया गठन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर बिजनौर शहर में बुधवार की शाम प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर दोनों हमलावर बाइक से फरार हो गए। उधर, पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।

बिजनौर शहर से सटे हुए गांव आदमपुर स्थित मन्नू पुरम कॉलोनी निवासी सुशील कुमार (45) पुत्र रामदिया श्री हॉस्पिटल के पास स्थित दुकान पर गए थे। इसी दौरान दो नकाबपोश हमलावरों ने कनपटी से सटाकर उन पर गोली चला दी। घटनास्थल से थोड़ी दूर स्थित सेंट मैरी चौराहे पर खड़ी यातायात पुलिस दौड़कर मौके पर पहुंची। घायल सुशील कुमार को अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इस वारदात की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल था। गुस्साए परिजनों ने पुलिस के साथ भी नोकझोंक की। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन जिला अस्पताल पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली। एसपी देहात राम अर्ज, सीओ राजेश सोलंकी समेत हलदौर, किरतपुर और मंडावर थाना पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। साथ ही हत्याकांड को अंजाम देने की वजह को भी तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed