{"_id":"57e032934f1c1b1a03a828b4","slug":"proceed-now-to-the-tragic-event-is","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटना दुखद है पर अब आगे बढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटना दुखद है पर अब आगे बढ़ें
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में एसपी उमेश श्रीवास्तव ने कहा कि पेद्दा में हुई घटना बहुत दुखद है। हालांकि अब आगे बढ़ने का वक्त है। उन्होंने कहा कि उनका नुकसान दूसरे पक्ष के मुकाबले बहुत कम हैं। उनको आगे बढ़कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कर दूसरे पक्ष का दर्द बांटना चाहिए।
गांव पेद्दा में हिंदू समाज के साथ हुई बैठक में एसपी ने कहा कि 16 सितंबर की घटना से पहले भी गांव में लोगों को रहना है और आगे भी रहना है। इसलिए आपसी सौहार्द और प्यार खत्म नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे। जांच के बाद आरोपियों पर रासुका लगाई जाएगी। इस बीच, डीएम जगतराज त्रिपाठी ने जारी बयान में कहा कि पड़ोस से रिश्ता हमेशा अच्छा होना चाहिए। उन्होंने भी घटना में मरने वालों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करने को कहा। उधर, सांसद भारतेंद्र सिंह ने कहा कि कोई भी इस घटना को अच्छा नहीं बता सकता है। अगर कोई गांव के बाहर का है तो उसका नाम बताएं। अगर किसी दूसरे ने गलती की है तो सजा मिलेगी। और अपने ने की है तो उसको भी थाने में बैठाकर सबक सिखाया जाए। हर कोई शांति चाहता है।