फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Priwarwadi went to SP: Ajit Singh

परिवारवादी हो गई है सपा : अजित सिंह

Thu, 02 Feb 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 02 Feb 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Priwarwadi went to SP: Ajit Singh
रालोद की जनसभा को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में  रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह बुधवार को यहां भाजपा व सपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की नोटबंदी ने जनता को बर्बाद कर दिया है। किसान से देश पलता है। जब किसान के पास ही पैसा नहीं रहा तो बाकियों का क्या हाल होगा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी अब परिवारवादी बनकर रह गई है। प्रदेश सरकार में हर नौकरी पर पैसा बंधा हुआ था। अखिलेश ने चार साल में गन्ने पर केवल 25 रुपये ही बढ़ाए, जबकि मिल मालिकों का 1200 करोड़ रुपये का कर्जा माफ कर दिया। चौधरी अजित सिंह ने कांग्रेस व बसपा का जिक्र नहीं किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी मैदान में हुई सभा में अजित सिंह ने कहा कि जनता ने अखिलेश यादव को पांच साल और नरेंद्र मोदी को ढाई साल देख लिया है। दोनों ने जनता के लिए कुछ नहीं किया। चौधरी चरण सिंह ने दस दिन में शुगर मिलों से भुगतान करा दिया था, लेकिन मिल मालिकों से मिलीभगत कर अखिलेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट के  आदेश के बाद भी भुगतान नहीं कराया। अखिलेश एक ही शुगर मिल की कुर्की करा देते तो  बाकी अपने आप गन्ने का भुगतान कर देतीं। 
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में हर सरकारी नौकरी की भर्ती पर पैसा बंधा हुआ था। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने मेरठ में कहा था कि भाजपा की सरकार बनने पर फसल पर लागत मूल्य का 150 प्रतिशत दाम दिया जाएगा। सरकार बनने के बाद किसी ने कोर्ट में केस किया तो भाजपा ने शपथ पत्र देकर 150 प्रतिशत दाम देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजित सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने सहारनपुर में भाषण में कहा था कि किसानों का केवल 700 करोड़ रुपये का बकाया है। बाद में अखबारों में छपा कि बकाया रकम चार हजार करोड़ रुपये है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के दिमाग में हिंदू-मुस्लिम कराने के अलावा और कोई योजना नहीं     रहती है। पलायन के मुद्दे पर कहा कि हर गांव से युवा नौकरी या व्यापार करने बाहर तो जाता ही  है। प्रदेशाध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद ने कहा कि गुजरात दंगों के बाद मुलायम सिंह ने गुजरात में मुस्लिमों को खड़ा करके मोदी को बचाया है। 
नरेंद्र मोदी सपा-बसपा की देन हैं। सभा की अध्यक्षता वेस्ट यूपी अध्यक्ष पूर्व सांसद मुंशीराम पाल व संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण       सिंह देशवाल ने किया। हालांकि चौधरी अजित सिंह का हैलीकॉप्टर दो बजकर 18 मिनट पर प्रदर्शनी मैदान में उतरा। दो बजकर 25 मिनट पर वे मंच पर पहुंचे। उन्होंने 2 बजकर 58 मिनट पर भाषण शुरू किया। चौधरी अजित सिंह ने 14 मिनट तक भाषण दिया।


भावुक हो गईं लीना सिंघल
चुनावी सभा में अच्छी भीड़ उमड़ी। चौधरी अजित सिंह के सामने भाषण देते हुए भाजपा से रालोद में आई नजीबाबाद प्रत्याशी लीना सिंघल भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देते हैं, लेकिन उनके सेनापतियों ने ही उनकी इस बेटी का अपमान किया है। अब जिले से भाजपा का नामोनिशान मिटा देना है। धामपुर प्रत्याशी नईमुद्दीन अंसारी ने कहा कि बसपा में टिकट बिकता है। नूरपुर से प्रत्याशी योगेश त्यागी, बिजनौर प्रत्याशी राहुल सिंह, चांदपुर से प्रत्याशी पूर्व कमिश्रर एसके वर्मा, नहटौर प्रत्याशी चंद्रपाल वाल्मीकि, नगीना प्रत्याशी यादराम चंदेल व बढ़ापुर प्रत्याशी राधा सैनी ने भी रालोद को जिताने की अपील की। इस दौरान पूर्व विधायक सुखवीर सिंह, प्रदेश महासचिव मुनिदेव शर्मा, जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, पूनम चौधरी, आशु राणा, खान जफर सुल्तान, एमपी सिंह, राहुल देशवाल, शुभम चौधरी, अनुराग मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed