फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Private vehicle government petrol: EO-Chairman trapped, allegations turned out to be true in the investigation,

निजी गाड़ी सरकारी तेल: फंस गए ईओ-चेयरमैन, जांच मे सही निकले आरोप, अब होगी ये कार्रवाई

Mon, 11 Apr 2022 02:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 11 Apr 2022 02:23 PM IST
सार

बिजनौर जनपद में चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी की निजी गाड़ी सरकारी पैसे से तेल भरवाकर खूब दौड़ी। मामला जांच में सही पाया गया। अब दोनों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी है।

विज्ञापन
Private vehicle government petrol: EO-Chairman trapped, allegations turned out to be true in the investigation,
bijnor road - फोटो : amar ujala

विस्तार

जब बाड़ ही खेत को खाने लगे तो खेत बेचारा क्या करे। यह कहावत बिजनौर जनपद की झालू नगर पंचायत पर सटीक बैठती है। दरअसल, चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी की निजी गाड़ी सरकारी पैसे से तेल भरवाकर खूब दौड़ी। मामला जांच में सही पाया गया। जांच अधिकारी सीडीओ ने रिपोर्ट तैयार कर एडीएम को प्रेषित कर दी है।

विज्ञापन


झालू नगर पंचायत विकास कार्यों में गड़बड़ी को लेकर विवादों में घिरी रही है। झालू के रहने वाले संजीव कुमार राणा ने डीएम से शिकायत की थी, जिसमें आरोप लगाया था कि तत्कालीन ईओ आलोक कुमार वर्मा और चेयरमैन शहजाद अहमद अपनी निजी गाड़ियों में नगर पंचायत के पैसों से तेल भरवा रहे हैं।

विज्ञापन

 

शिकायत पत्र में निजी गाड़ियों के नंबर भी दिए गए थे। इस तेल का भुगतान नगर पंचायत झालू से किया दिखाया गया था। आरोप था कि हर महीने पचास हजार रुपये का तेल घोटाला किया गया। इसके अलावा नगर पंचायत झालू में 15वें वित्त के टेंडरों में अनियमितता की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: देश भर में सबसे ज्यादा प्रदूषित मेरठ, 358 पहुंचा एक्यूआई, गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल, लू के थपेड़ों ने झुलसाया

नाला निर्माण और उसके टेंडर पर काफी हंगामा हुआ। लोगों ने इसका वीडियो वायरल कर दिया। खुद एसडीएम सदर को मौके पर पहुंचकर जांच करनी पड़ी। लैब में जांच कराई गई तो नाला निर्माण में दोयम दर्जे की ईंट लगाए जाने की पुष्टि हुई। ईओ और चेयरमैन पर अपने चहेते ठेकेदारों को टेंडर देने का आरोप लगाया गया था। अब जांच में सरकारी पैसे से निजी गाड़ियों में तेल भरवाने की शिकायत को सही पाया गया है। 

नगर के बाहर खर्च कर दिए 25 लाख
नगर पंचायत झालू की सीमा से बाहर 25 लाख रुपये से अधिक का विकास कार्य कराया गया। संजीव कुमार राणा ने आरोप लगाया था कि जेई की बिना संस्तुति के ये विकास कार्य नियम विरुद्ध नगर पंचायत के बाहर किए गए। सीडीओ ने जांच में शिकायतों को सही ठहराया। साथ ही जांच रिपोर्ट एडीएम प्रशासन को भेज दी, जिससे कार्रवाई की जा सके। 

मेरे पास दो मामलों की शिकायत जांच के लिए आई थी। एक सीमा से बाहर सड़क निर्माण, दूसरा गाड़ियों के तेल के बिल की शिकायत थी। दोनों शिकायत जांच में सही पाई गई हैं। रिपोर्ट में उत्तरदायित्व निर्धारित कर भेज दी गई है - केपी सिंह, सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed