{"_id":"621fb76e22d99457cc23f120","slug":"preventive-action-on-50-people-of-village-bhanauti-dhampur-news-mrt5790011181","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव भनौटी के 50 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव भनौटी के 50 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई
विज्ञापन

शेरकोट। पुलिस ने गांव भनौटी में शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में दोनों वर्गों के लगभग 25-25 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस की कार्रवाई से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है।
गांव भनौटी में दो वर्गों के बीच हुए विवाद में पुलिस ने 50 लोगों के खिलाफ शांति भंग करने के आरोप में कार्रवाई की है। जिसमें दोनों वर्गों के 25-25 लोग शामिल हैं। गौरतलब है कि मंगलवार को जब गांव में शिवभक्तों ने महाशिवरात्रि के मौके पर झांकी निकालने का प्रयास किया था तो झांकी के रूट को लेकर दूसरे वर्ग के लोगों ने आपत्ति जताते हुए झांकी को रुकवा दिया था। जिससे दोनों वर्गों के लोगों में विवाद की स्थिति पैदा हो गई थी। गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने गांव में जाकर किसी तरह से दोनों वर्गों के लोगों को समझा कर परंपरागत मार्ग से झांकी को निकलवाया था। गांव में झांकी निकलने के बाद भी एहतियात के तौर पुलिस तैनात है।
एसओ ने बताया कि पुलिस ने दोनों वर्गों के लोगों को हिदायत दी है कि किसी ने भी गांव में फिर से शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास किया तो उनके खिलाफ रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को किसी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।