फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pregnant woman dies in road accident

Bijnor News: सड़क दुर्घटना में गर्भवती महिला की मौत

Sun, 31 Dec 2023 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 31 Dec 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies in road accident
नगीना। घने कोहरे में हुई सड़क दुर्घटना में गर्भवती महिला की जान चली गई।
विज्ञापन


बढ़ापुर थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर गढ़ी निवासी रघुवीर सिंह (30) पुत्र महेश अपनी पत्नी मोनी (23) को शुक्रवार की शाम धामपुर से बाइक द्वारा दवाई दिलवाने गया था। रात्रि करीब नौ बजे घर वापस जाते समय बाइक नगीना- हरेवली मार्ग पर बूढ़ावाले के पुल के आगे पहुंची तो सामने आए घने कोहरे के चलते मोड पर बाइक सड़क पर गिर गई। बाइक के सड़क पर गिरने से पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस द्वारा नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने पर चिकित्सकों ने मोनी को मृत घोषित कर दिया। जबकि महेश को बिजनौर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों व परिजनों ने बताया कि महेश की शादी मोनी से करीब सात-आठ माह पूर्व ही हुई थी। महेश की पत्नी गर्भवती थी तथा उसकी दवाई लेने ही वह धामपुर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed