{"_id":"5758687f4f1c1bca389c54cf","slug":"power-supply-stop","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों की बत्ती गुल
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Updated Thu, 09 Jun 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के सौफतपुर सहित कई गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बिजली ठप होने से लद्युु उद्योग, आटा चक्की और सिंचाई व्यवस्था ठप हो गई, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सौफतपुर बिजलीघर को बरकातपुर स्थित 132 केवी उपसंस्थान से विद्युुत आपूर्ति दी जाती है। सौफतपुर बिजलीघर से पूर्व उच्च क्षमता की लाइन में तकनीकी खराबी आने से सौफतपुर बिजलीघर से जुड़े सभी फीडर ठप हो गए।
मंगलवार की रात से लगातार क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांव में विद्युत आपूर्ति ठप है। सरकारी एवं निजी नलकूपों संचालन प्रभावित होने से सिंचाई व्यवस्था प्रभावित है। ग्रामीण नीटू चौधरी, उमेश कुमार, विजेंद्र सिंह, सुशील कुमार, फारूक, फुरकान, मो.आफताब का कहना है कि विद्युत अधिकारियों ने
विज्ञापन
भीषण गर्मी में भी लाइन में आई तकनीकी खराबी को दुरुस्त नहीं कराया है।
उन्होंने प्रशासन से भीषण गर्मी और रोजेदारों का वास्ता देते हुए विद्युत व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की है। उधर, जेई नवनीत कुमार का कहना कि विद्युत लाइन में आई तकनीकी खराबी को दूर करने का कार्य जारी है शीघ्र ही क्षेत्र को बिजली मिल जाएगी।