फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Power supply stalled due to water filling in power houses

Bijnor News: बिजली घरों में पानी भरने से विद्युत आपूर्ति ठप

Tue, 27 Jun 2023 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 27 Jun 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Power supply stalled due to water filling in power houses
भागूवाला के बिजली घर में भरा बारिश का पानी।
फोटो - 26एनजेडबी07आर
विज्ञापन

भागूवाला/नजीबाबाद। भागूवाला बिजली घर में पानी भरने से प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति 48 घंटे के बाद सुचारु हुई। क्षेत्र में हुई मूसलाधार वर्षा का पानी भागूवाला बिजली घर में भर गया। बिजली घर में लगभग दो फीट से अधिक पानी भरने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति रविवार की प्रात: से ठप रही। एसडीओ मलखान सिंह ने बताया कि सोमवार को बिजली घर से पानी निकालने के बाद भागूवाला बिजली घर से जुड़े सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। एसडीओ विकास कुमार के अनुसार आदर्श नगर बिजली घर से पानी निकलने के बाद रविवार की देर रात आदर्श नगर बिजली घर से आदर्श नगर क्षेत्र तथा अन्य ग्रामीण फीडरों की विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी गई।

तीसरे दिन सुचारु हुई विद्युत आपूर्ति
नजीबाबाद। मोहल्ला मुगलूशाह सहित आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति तीसरे दिन सुचारु हुई। क्षेत्र का ट्रांसफार्मर शनिवार को फुंकने के बाद से मुगलूशाह के आधे से अधिक क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप थी। विद्युत निगम द्वारा सोमवार को बसंती माता मेला समाप्त होने के बाद नये ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति सुचारु कराई। तीसरे दिन विद्युत आपूर्ति सुचारु होने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed