फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Power crisis deepens in a dozen villages

एक दर्जन गांवों में गहराया बिजली संकट

Mon, 06 Sep 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Power crisis deepens in a dozen villages
एक दर्जन गांवों में गहराया बिजली संकट
विज्ञापन

नांगलसोती। सौफतपुर बिजलीघर के दो फीडरों की ओसीबी खराब होने से नांगलसोती क्षेत्र में एक दर्जन गांवों में बिजली संकट गहराया है। ग्रामीणों ने विद्युत निगम से जल्द बिजलीघर की ओसीबी ठीक कराकर पूर्व की भांति विद्युत आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है।

सौफतपुर बिजलीघर से नांगल टाउन, लालपुर मान टाउन और तीन कृषि फीडर हरचंदपुर, सौफतपुर, महमसापुर के माध्यम से क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की जाती है। दो दिन पूर्व नांगल टाउन व महमसापुर कृषि पोषक फीडर की ओसीबी खराब हो गई थी। जिससे गांव नांगलसोती, शहजापुर, जीतपुर, खानपुर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीण राजीव कुमार, कुलबीर सिंह, प्रमोद कुमार, राजवीर काकरान, कामेंद्र सिंह का कहना है कि नांगल टाउन फीडर को लालपुर मान टाउन फीडर से जोड़कर और महमसापुर कृषि पोषक फीडर को हरचंदपुर कृषि पोषक फीडर से जोड़कर चलाया जा रहा है। ऐसे में एक फीडर में तकनीकी खराबी आने से दोनों फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद हो जाती है। गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर ग्रामीणों ने रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द ही विद्युत विभाग ने सौफतपुर बिजलीघर के फीडरो की ओसीबी सही नहीं कराई तो ग्रामीण धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उधर, जेई ध्रुव कुशवाहा ने कहा कि जल्द ही ओसीबी ठीक कराकर विद्युत आपूर्ति सुचारु कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed