{"_id":"57daf60e4f1c1bd949d47ca2","slug":"power-authorities-hoop-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत कटौती अौर लो वोल्टेज से जुझ रहे किसानों ने विद्युत अधिकारियों को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत कटौती अौर लो वोल्टेज से जुझ रहे किसानों ने विद्युत अधिकारियों को घेरा
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 01 Oct 2016 04:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में व्यापक विद्युत कटौती और लो-वोल्टेज से जूझ रहे किसानों ने विद्युत निगम अधिकारियों का घेराव किया। तीन हफ्ते में सुधार न होने पर भारतीय किसान यूनियन ने आंदोलन की चेतावनी दी।
भाकियू के प्रांतीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह के नेतृत्व में कई किसान नेता बृहस्पतिवार को विद्युत निगम के एक्सईएन कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने अधिशासी अभियंता देवेंद्र सिंह एवं एसडीओ अशोक कुमार का घेराव किया। बलराम सिंह ने कहा कि बिजली की व्यापक विद्युत कटौती से ग्रामीण क्षेत्रों में न केवल जनजीवन प्रभावित है, बल्कि कृषि कार्य में अवरोध उत्पन्न होने से किसान मानसिक रूप से परेशान हैं। ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने बिजली की लो-वोल्टेज से समस्या जस की तस बनी रहने की बात कही। भाकियू नेताओं ने चेतावनी दी कि तीन हफ्ते के भीतर ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ, तो भाकियू के नेतृत्व में किसान आंदोलनात्मक कदम उठाने पर मजबूर होंगे। कहा कि आए दिन कटौती से लोग परेशान है। किसान भी सिंचाई न होने से चिंतित हैं। इस मौके पर इकबाल सिंह, नरदेव सिंह, दिनेश कुमार, हरपाल सिंह, भोपाल सिंह, नितिन राजपूत, मदन चौहान, विपुल चौहान, विनीत, अक्षय, अजय आदि उपस्थित रहे।