{"_id":"6160932b8ebc3e76fa57bac2","slug":"poster-slogan-given-the-message-of-women-s-self-reliance-bijnor-news-mrt559842671","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर, स्लोगन से दिया महिला स्वावलंबन का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टर, स्लोगन से दिया महिला स्वावलंबन का संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोस्टर, स्लोगन से दिया महिला स्वावलंबन का संदेश
बिजनौर। आज कृष्णा कॉलेज ऑफ साइंस के प्रांगण के मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत लिंग समानता एवं महिला सशक्तीकरण विषय पर पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। पोस्टर प्रतियोगिता में बीएससी (माइक्रो बायोलॉजी) प्रथम वर्ष की छात्राएं मानवी भारद्वाज प्रथम, निशा शर्मा द्वितीय, फरहीन अंसारी तृतीय रही। स्लोगन में निशा शर्मा प्रथम, मेघली भारद्वाज द्वितीय, उपेंद्र चौधरी तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्या डॉ. सीमा शर्मा ने बताया कि आधुनिक समाज में महिलाएं हर क्षेत्र में भागीदारी कर अपने सम्मान और समानता के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं। प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम बहुत अच्छी पहल है। इससे समाज में महिलाओं के समान अधिकारों और सशक्तीकरण की जागरूकता पैदा होगी। छात्राओं ने स्त्रियों के सम्मान और समानता को स्लोगन द्वारा प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल में डॉ. कुसुम दुआ, मीनाक्षी राजपूत और डॉ. सना खलीक शामिल रहीं। महाविद्यालय संस्थापक निदेशक राजीव कुमार, प्रबंधक मनोज कुमार, निदेशक पवन कुमार, लॉ कॉलेज प्राचार्य डॉ. परवेज अहमद खान ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।