फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Postal Department will celebrate Mahalog in Day on March 5

पांच को महालॉग इन डे मनाएगा डाक विभाग

Wed, 03 Mar 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Postal Department will celebrate Mahalog in Day on March 5
पांच मार्च को महालॉग इन डे मनाएगा डाक विभाग
विज्ञापन

बिजनौर। लॉकडाउन के दौरान बैंक तक न जा पाने और बैंकों में भीड़ को देखते हुए लोगों को उनके घरों पर जाकर इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) का खाता खोलने के लिए पांच मार्च, शुक्रवार को पूरे उत्तर प्रदेश में 44 डाक मंडलों में एक साथ महालॉगिन डे मनाया जाएगा। इस दौरान बिजनौर मंडल के 258 शाखा डाकघरों के सभी शाखा डाकपालों, लगभग 53 सहायक डाकपालों, 43 उप डाकघरों के पोस्टमैन के द्वारा घर-घर जाकर आईपीपीबी के खाते खोले जाएंगे।
सभी डाकघरों अथवा बैंकों के खाताधारकों को दस हजार रुपये की धनराशि आहरित कर उनके घरों पर ही मुहैया कराई जाएगी। इस दिन मंडल के डाकघरों को दस हजार खाते खोलने का लक्ष्य दिया गया है। शुक्रवार को जनपद के सभी डाकघरों में महालॉगिन डे मनाया जाएगा। डाक अधीक्षक राधेश्याम शर्मा के अनुसार चीफ पोस्टमास्टर लखनऊ की ओर से एक दिन में बिजनौर मंडल को दस हजार खाते खोलने का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह खाता मात्र आईपीपीबी खाता मात्र आधार कार्ड द्वारा खोला जा सकता है।
विज्ञापन

आईपीपीबी बैंक में खाता खुलवाकर संबंधित व्यक्ति अपने किसी भी बैंक में इस खाते के माध्यम से पैसा भेज सकता है। साथ ही किसी भी बैंक के खाते से आईपीपीबी खाते में पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं। कोई खाताधारक बैंक अथवा डाकघर में नहीं जाना चाहता और उसका खाता आधार कार्ड से लिंक है, तो वह अपने नजदीकी शाखा डाकघर के शाखा डाकपाल से फोन पर अथवा मिलकर अवकाश के दिन भी आईपीपीबी का खाता खुलवा सकता है और रुपये निकाल अथवा जमा कर सकता है। आईपीपीबी खाते को 100 रुपये से खुलवाया जा सकता है। इसके माध्यम से घर बैठे ही अपने सुकन्या, आरडी, पीएफ, खाते में धनराशि जमा कर सकते हैं। इसके अलावा घर बैठे टीवी, मोबाइल रिचार्ज, टेलीफोन, गैस, पानी, बिजली, बीमा प्रीमियम आदि के बिल का भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed