{"_id":"580a69c34f1c1b716b706300","slug":"policemen-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 22 Oct 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
शहीद पुलिसकर्मी की पत्नी को सम्मानित करते एसपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों सलामी के साथ श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में एसपी अजय कुमार साहनी, एसपी देहात डा.धर्मवीर सिंह, सीओ सिटी असित श्रीवास्तव, सीओ चांदपुर बांकेलाल आर्य, सीओ नजीबाबाद रामानंद कुशवाहा, सीओ धामपुर अशोक कुमार यादव, सीओ नगीना अशोक कुमार, सीओ अफजलगढ़ यशपाल सिंह पुलिस कर्मियों द्वारा अपने कर्तव्य के दौरान प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों को पुष्प चक्र/पुष्प चढ़ाकर नमन किया।
शहीद पुलिसकर्मियों के परिजन कमलेश पत्नी स्व. हेड कांस्टेबिल लाजपत सिंह निवासी ग्राम दैलावाला थाना रेहड़, कविता पत्नी स्व. एसआई नरदेव सिंह निवासी ग्राम नजरपुर मडय्या थाना शिवाला कलां को शहीद स्मारक पर एसपी द्वारा पांच-पांच हजार रुपये नकद और एक-एक ऊनी शॉल ससम्मान प्रदान किया गया। उधर, नूरपुर में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद महेश सिंह की माता को खालसा इंटर कालेज में आयोजित समारोह में प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
नहटौर थाना क्षेत्र के गांव तुराबनगर नंगला निवासी महेश सिंह पुत्र होशराम सिंह अगस्त 96 में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे। वह खालसा इंटर कालेज में हाईस्कूल के छात्र रहे थे। 15 जनवरी 2005 में अल्मोड़ा में अभियुक्तों को पेशी के लिए रानीखेत न्यायालय ले गए थे। वापसी के दौरान क्वेराली राजस्व क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान महेश सिंह शहीद हो गए थे। शुक्रवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर खालसा इंटर कालेज में आयोजित समारोह में शहीद महेश सिंह की माता श्रीमती कृष्णो देवी को प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
वहीं, सार्वजनिक आर्य इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम में अप्रैल 2010 में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले में शहीद हुए गांव रामपुर फूना निवासी सीआरपीएफ के जवान नवनीत यादव को श्रद्धांजलि दी गई। एनसीसी कैडेट ने शहीद को सलामी दी और प्रधानाचार्य जगराम सिंह ने शहीद के पिता सुरेश यादव को सम्मानित किया।