फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police will reorganize the beat system

बीट व्यवस्था का पुनर्गठन करेगी पुलिस

Sat, 14 Dec 2019 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Police will reorganize the beat system
बीट व्यवस्था का पुनर्गठन करेगी पुलिस
विज्ञापन

बिजनौर। पुलिस अपनी बीट व्यवस्था का नए सिरे से पुनर्गठन करेगी। बीट के सिपाही को थाना प्रभारी की तरह सीयूजी नंबर मिलेगा। बीट की हर तरह की जवाबदेही सिपाही की होगी। सिपाही को बीट में हर तरह के लोगों से संर्पक रखना होगा। कोई भी घटना होने पर सिपाही से जवाब मांगा जाएगा।

अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ इलाके में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए थानों में बीट व्यवस्था लागू की गई। हर बीट के सिपाही को जिम्मदारी सौंपी गई। कहा गया था कि इलाके के अपराधी प्रवृति के लोगों के साथ गलत काम करने वालों की सूचि बीट सिपाही बनाएंगे। अपराधी जेल से बाहर आकर क्या कर रहे हैं, उन पर नजर रखने समेत सभी तरह की जिम्मेदार बीट सिपाही की होगी। लेकिन कई जगह बीट सिपाही इस पर खरे नहीं उतरे। अब डीजीपी ओपी सिंह के निर्देश पर बीट व्यवस्था को मजबूत करने के साथ इसका पुनर्गठन किया गया है। बीट सिपाही को थाना प्रभारी और चौकी के प्रभारी की तरह जिम्मेदारी दी गई है। इस जिम्मेदारी के तहत हर थाने के इलाके की बीट में एक सिपाही को जिम्मेदारी दी जाएगी। सिपाही के पास थाना प्रभारी की तरह सीयूजी नंबर भी होगा। इस नंबर से सिपाही बीट की सारी सूचना साझा करेगा। एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक बीट में कितनी जनसंख्या है, कितना किस तरह का अपराध बीट में होता हैं। कितने अपराधी सक्रिय हैं ये सब जानकारी बीट सिपाही के पास होगी। बीट में तेज तर्रार सिपाही को ये जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। एसपी ने बताया कि पुलिस के बुनियादी ढांचे का मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed