फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police will deal strictly with riots under the guise of celebration

Bijnor News: जश्न की आड़ में हुड़दंग किया तो सख्ती से निपटेगी पुलिस

Sun, 31 Dec 2023 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 31 Dec 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Police will deal strictly with riots under the guise of celebration
बिजनौर। नए साल के जश्न की आड़ में हुड़दंग करना भारी पड़ सकता है। दरअसल पुलिस ने हुड़दंगियों पर कार्रवाई करने के लिए खाका तैयार किया है। जिले में सेक्टर व्यवस्था को लागू कर दिया गया है। होटलों से लेकर बॉर्डर तक पुलिस का सख्त पहरा रहेगा।
विज्ञापन


साल 2023 का आज आखिरी दिन है। ऐसे में नए साल की पूर्व संध्या पर तमाम लोग अपने अपने तरीके से जश्न मनाते हैं। कुछ लोग परिवार के संग सैर सपाटे पर निकल चुके हैं। खासकर मयकशों के जश्न पर पुलिस की नजर रहेगी। बता दें कि नए साल के जश्न की आड़ में तमाम शराबी पार्टियां करते हैं। जिनसे हुड़दंग का अंदेशा भी बना रहा है। हालांकि जिले में किसी ने पार्टी करने के लिए पुलिस या प्रशासन से अनुमति नहीं ली है। फिर भी लोग पार्टी करने से बाज नहीं आते हैं। ऐसे में पुलिस ने शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जिले में सेक्टर व्यवस्था को लागू कर दिया है।
विज्ञापन

जिले को तीन सुपर जोन, छह जोन और 21 सेक्टर में बांटा गया है। जिससे जिले में चप्पे चप्पे पर नजर रखी जा सके। इसके अलावा जिले के बॉर्डर पर भी पुलिस की सख्त निगरानी रहेगी। बताया जाता है कि कुछ लोग वन क्षेत्रों पहुंचकर पार्टियां करते हैं। ऐसे में जंगल की तरफ जाने वाले रास्तों पर चेकिंग की व्यवस्था रहेगी। उधर शहर के होटलों पर पुलिस की नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेस्टोरेंट और होटल दे रहे ऑफर
नए साल की पूर्व संध्या पर शहर के कुछ रेस्टोरेंट की ओर से लोगों को संदेश भेजा जा रहा है। जिसमें ऑफर के साथ खाने पीने की बात कही जा रही है। साथ ही डीजे आदि की व्यवस्था की बात भी संदेशों में लोगों से कही जा रही है।






नए साल की जश्न की आड़ में हुड़दंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं। सेक्टर व्यवस्था को लागू कर दिया गया है। - राम अर्ज, एएसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed