{"_id":"6384f2eef97e3b2c583e20db","slug":"police-reached-the-house-of-spoiled-youth-bijnor-news-mrt6155993113","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिगड़ैल युवाओं के घर पहुंची रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिगड़ैल युवाओं के घर पहुंची रही पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिगड़ैल युवाओं के घर पहुंची रही पुलिस
बिजनौर। बिगड़ैल युवाओं के घर पुलिस की दस्तक चालू हो गई है। जोकि उनके परिवारों को हिदायत दे रही है। परिवार वालों से कहा जा रहा है कि अपने बच्चों को संभालों वरना एक दिन अपराधी बन जाएंगे। दरअसल ऑपरेशन नजर के तहत अपराध की दुनिया की दहलीज से चंद कदमों की दूरी पर खड़े युवाओं को सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। जिनके परिवारों से पुलिस संपर्क साध रही है।
शहर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र के कई गांव में ऐसे परिवारों से संपर्क किया, जिनके लाड़ले तमंचा लेकर घूमते हैं और कभी रचित के साथी रहे हैं। पुलिस को सूचना मिल रही थी, रचित के साथी रहे युवा अभी भी गुट बनाकर घूमते हैं। उधर दूसरे गुटों में भी शामिल युवाओं के घर भी पुलिस ने पहुंचकर उनके परिवारों को हिदायत दी। बता दें कि हाल ही में एसपी दिनेश सिंह ने ऑपरेशन नजर अभियान शुरू किया है। जिसके तहत तमंचा लेकर घूमने, गांव देहात में अक्सर झगड़ा और नशा करने वाले युवाओं की लिस्ट तैयार हो रही है। ऐसे युवा कहीं भी फायरिंग कर देते हैं, स्कूल कॉलेजों में छात्रों के गुटों में झगड़ा और बढ़ती नशे की लत ने इन्हें बिगड़ैल बना दिया है। जिन युवाओं के खिलाफ अभी कोई मुकदमा नहीं है और अपराध की दुनिया की तरफ कदम बढ़ने जा रहे हैं। जिला स्तर की एक प्रारंभिक सूची को तैयार कर लिया गया है। जिसमें 70 युवाओं के नाम हैं।
इसी सूची के आधार पर शहर कोतवाल रविंद्र वशिष्ठ ने कई युवाओं के घर पहुंचक उनके परिवारों से बातचीत की। जिसमें समझाते हुए हिदायत दी गई कि अपने अपने लाड़लों को समय रहते हुए काबू में कर लो।