{"_id":"618c0e51498d1231ef3b859f","slug":"police-of-16-police-stations-arrested-46-wanted-bijnor-news-mrt564301842","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 थानों की पुलिस ने 46 वांछितों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 थानों की पुलिस ने 46 वांछितों को दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16 थानों की पुलिस ने 46 वांछितों को दबोचा
बिजनौर। जिले में एक साथ 16 थानों की पुलिस ने गैर जमानती वारंट वाले अभियुक्तों के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस ने 46 वांछित वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मंगलवार देर शाम से लेकर बुधवार सुबह तक पुलिस ने वारंटी के खिलाफ अभियान चलाकर धरपकड़ की। एसपी डॉक्टर धर्मवीर सिंह के निर्देश पर जिलेभर के 16 थाना क्षेत्रों की पुलिस ने छापा मारकर 46 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े गए सभी अभियुक्तों को कोर्ट में पेश किया। शहर कोतवाली, धामपुर, नूरपुर व मंडालवी पुलिस ने तीन-तीन, हल्दौर ने दस, नजीबाबाद व चांदपुर पुलिस ने पांच वारंटी पकड़े हैं। उधर हीमपुर दीपा ने दो, शिवालाकलां, नहटौर, नगीना देहात, नांगल व शेरकोट ने एक-एक, नगीना ने चार, बढ़ापुर पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। जबकि कोतवाली देहात पुलिस ने एक अभियुक्त को दबोचा है, जो काफी समय से वांछित चल रहा था। पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश किया है। एसपी डॉक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि गैर जमानती वारंट होने के बाद अभियुक्त काफी दिनों से छिपे थे। अब त्योहार के मौके पर वांछित अभियुक्त घर पर आए तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।