फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police have arrested wife and her boyfriend in husband murder case in Bijnor

पति की हत्या का पर्दाफाश: प्रेमी संग गिरफ्तार हुई महिला, खुल गया वारदात का पूरा राज

Tue, 04 Oct 2022 08:47 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 04 Oct 2022 08:47 PM IST
सार

पुलिस ने यशपाल सिंह की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Police have arrested wife and her boyfriend in husband murder case in Bijnor
बिजनौर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर के नहटौर में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने की आरोपी महिला और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। महिला के पुत्र ने ही हत्या का राज खोला था। मृतक के पिता ने कोर्ट के माध्यम से हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


गांव माहूनंगली निवासी दयाराम सिंह ने कोर्ट के आदेश पर नहटौर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि 16 जून को उसके पुत्र यशपाल सिंह की उसकी पत्नी कविता व उसके प्रेमी ने घर में गला घोंटकर हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन


आरोप है कि कविता के शादी से पूर्व ही अपने गांव फरीदपुर भेड़ी नया गांव थाना छजलैट मुरादाबाद के विनीत से संबंध थे। शादी के 13 वर्ष बाद भी उनके संबंध चलते आ रहे थे। विनीत का माहूनंगली भी आना जाना था। जब विनीत मिलने आता था तो कविता यशपाल को नशीली चाय पिलाकर सुला देती थी। 16 जून की रात को यशपाल की आंख खुल गई, उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: शादी करूंगी तो पुलिस वाले से ही, दिल पर लग गई यही बात, फिर प्रेमिका की खातिर बन गया फर्जी सिपाही

इसी दौरान कविता ने विनीत के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। शोरशराबा सुनकर पड़ोसी भी यशपाल के घर पहुंचे तो विनीत उनको धक्का देकर फरार हो गया। वारदात के समय यशपाल का 12 वर्षीय पुत्र अश्विनी भी घर में मौजूद था। उसने सारी वारदात घरवालों को बताई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था, लेकिन उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिसके बाद मृतक के पिता को कोर्ट की शरण लेनी पड़ी।

यह भी पढ़ें: दीपक हत्याकांड के 10 बड़े प्वाइंट: 24 घंटे से कटा सिर लेकर धरने पर बैठे हैं लोग, परिवार ने दी पलायन की चेतावनी

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को रोडवेज बस स्टैंड के पास से कविता व उसके प्रेमी विनीत को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल पंकज तोमर का कहना है कि दोनों का पूछताछ के बाद चालान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed