फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police bans Tazia procession above 12 feet, serves notice

Bijnor News: पुलिस ने बारह फुट से ऊंचे ताजिया जुलूस पर लगाई रोक, थमाया नोटिस

Sun, 23 Jul 2023 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Police bans Tazia procession above 12 feet, serves notice
नूरपुर (बिजनौर)। पुलिस ने 12 फुट से ऊंचा ताजिया निकालने पर रोक लगाते हुए कमेटियों को नोटिस दिए हैं। नोटिस मिलने से ताजिया जुलूस कमेटियों में आक्रोश है। इस नोटिस के खिलाफ अर्द्ध बने ताजियों को इमामबाड़े में बंद कर दिया है।
विज्ञापन


हजरत मोहम्मद हुसैन की याद में नगर की जामा मस्जिद से अंसारान ताजिया कमेटी के और दुमंजिला मस्जिद से ताजिया नौजवान कमेटी के तत्वावधान में सौ फुट से ऊंचा ताजिया निकालने की परम्परा चली आ रही है। वर्ष 2008 में एक ताजिया के गिरने पर एक किशोर मौत होने और इससे पहले कई बार ताजिया गिरने की घटनाओं को देखते हुए वर्तमान में क्रमशः 80 और 75 फिट ऊंचे ताजिये निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

आगामी 29 जुलाई को दोनों कमेटियों के तत्वावधान में ताजिया जुलूस निकाले जाने की तैयारियां चल रहीं थीं। लेकिन शनिवार की शाम को पुलिस प्रशासन द्वारा महज 12 फुट ऊंचा ताजिया निकाले जाने का नोटिस कमेटियों को थमाए जाने के बाद तैयारियों पर ब्रेक लग गया है। ताजिया कमेटियों ने पुलिस प्रशासन के इस नोटिस के विरोध में अर्द्ध बने ताजियों को इमामबाड़े में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर,थानाध्यक्ष का कहना है कि शासन के निर्देश हैं कि 12 फुट से ऊंचा ताजिया न निकाला जाए। शासन ने 12 फुट से ऊंचा डीजे, कांवड़ व ताजिया न निकालने का फरमान जारी किया है।

- सांसद से मिले ताजिया कमेटी पदाधिकारी

रविवार को दोपहर एक बजे ताजिया अंसारान कमेटी के सदर इमरान अंसारी और ताजिया नौजवान कमेटी के संरक्षक डाॅ. अफसर जमाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ताजिया आयोजक सरकारी डाक बंगले पर बसपा सांसद गिरीश चंद से मिले। सांसद ने इस मामले में एएसपी देहात रामअर्ज से दूरभाष पर वार्ता की। एएसपी देहात रामअर्ज ने सांसद को अवगत कराया कि 12 फुट ऊंचा ही ताजिया निकालने के शासनादेश हैं। इसके बाद पालिकाध्यक्ष डाॅ. एमपी सिंह के निवास पर पहुंचकर वार्ता की। पालिकाध्यक्ष ने शासनादेश का पालन करते हुए आपसी सौहार्द के साथ ताजिया जुलूस निकालने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed