फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   PM Modi and CM will come to Bijnor today

आज बिजनौर आएंगे पीएम मोदी और सीएम

Sun, 06 Feb 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
PM Modi and CM will come to Bijnor today
आज बिजनौर आएंगे पीएम मोदी और सीएम
विज्ञापन

बिजनौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आज बिजनौर में जनसभा को संबोधित करेंगे। मंच-पंडाल और व्यवस्थाओं की तैयारियां देर शाम तक कर ली गई थीं। सुरक्षा के लिहाज से एसपीजी के अधिकारियों ने पुलिस बल को ब्रीफ किया। वहीं, वायुसेना के हेलिकॉप्टर ने लैंडिंग का रिहर्सल और शहर के ऊपर चक्कर लगाए। पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है।
रविवार को डीएम उमेश मिश्रा ने एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के संग पीएम मोदी के सभा स्थल का निरीक्षण किया। डीएम और एसपी अधिकारियों के अमले के साथ दिनभर वर्धमान कॉलेज में ही डटे रहे। जिन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी के साथ मुआयना किया गया और दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय एवं बाहरी पुलिस बल को निर्देश दिए कि तैनाती के निर्धारित स्थानों पर पूर्ण सजगता और सतर्कता बरती जाए। इसके अलावा मंच और जनसभा के पंडाल को बनाने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया गया। सैकड़ों कर्मचारी आसपास की सड़कों को साफ करने में लगे रहे। वर्धमान कॉलेज के मैदान में एक एक पत्ता और कूड़ा साफ किया गया। एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह और एएसपी देहात रामअर्ज भी दिनभर जनसभा स्थल पर डटे रहे, कहां क्या होना है, इसका खाका तैयार करते रहे।
विज्ञापन

ट्रैफिक डायवर्जन का किया ट्रायल
पुलिस ने जनसभा से एक दिन पहले ट्रैफिक डायवर्जन का भी ट्रायल किया। पुलिस लाइन से वर्धमान कॉलेज तक एक बार वाहनों की आवाजाही बंद करते हुए डायवर्जन कर दिया। वाहनों को चक्कर रोड से गुजारा गया। वर्धमान कॉलेज के बाहर बैरिकेडिंग कर वाहन रोक दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेरा डाले रहे एसपीजी और पुलिस के अधिकारी
रविवार को एसपीजी के एआईजी और एडीजी एसपीजी आलोक कुमार शर्मा वर्धमान कॉलेज में डटे रहे। उन्होंने पुलिस बल को ब्रीफ भी किया। अधिकारी सुरक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे रहे। वहीं एडीजी बरेली जोन राजकुमार भी जिले में डेरा डाले रहे। उन्होंने भी पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
एक दिन पहले ही पहुंचीं गाड़ियां
पीएम के काफिले में शामिल रहने वाली करीब 40 गाड़ी रविवार को ही वर्धमान कॉलेज में पहुंच गईं। जैमर वाली गाड़ी भी एक दिन पहले ही पहुंच गई। इन गाड़ियों से भी बाकायदा ट्रायल किया गया।
यह रहेगा कार्यक्रम
10:30 बजे पीएम मोदी का हेलिकॉप्टर सफदरगंज एयरपोर्ट से उड़ेगा
11:20 बजे बिजनौर हेलीपैड पर आगमन
11:25 बजे हेलीपैड से प्रस्थान
11:30 बजे आगमन वर्धमान कॉलेज
12:30 बजे तक जनसभा स्थल पर रहेंगे
12:35 बजे प्रस्थान
पुलिस लाइन में पहुंचेगा सीएम योगी हेलिकॉप्टर
सीएम योगी का हेलिकॉप्टर पुलिस लाइन में निर्धारित समय पर लैंड करेगा। पुलिस लाइन से सड़क मार्ग होते हुए सीएम योगी वर्धमान कॉलेज में जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। वहीं आईटीआई कॉलेज में भी हेलीपैड बनाया गया है। जिस पर पीएम मोदी के काफिले में आना वाला कोई हेलिकॉप्टर लैंड करेगा। वर्धमान कॉलेज में भी दो हेलिकॉप्टर उतरेंगे।

इतनी फोर्स रहेगी तैनात
12 आईपीएस
18 एडिशनल एसपी
35 सीओ
50 निरीक्षक
200 दरोगा
600 सिपाही
5 कंपनी पीएसी
- पीएम की सुरक्षा में पहला घेरा एसपीजी का रहेगा। दूसरे और तीसरे घेरे पुलिस फोर्स रहेगी।
बिजनौर की सीमा में नहीं उड़ सकेगा ड्रोन
डीएम उमेश मिश्रा ने आदेश जारी किया है। जिसमें बिजनौर की सीमा में ड्रोन नहीं उड़ाया जा सकेगा। पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर ऐसा आदेश जारी किया गया है।

बिजनौर में वर्धमान कॉलेज में प्रधानमंत्री की सभा की तैयारियों का निरीक्षण करते डीएम उमेश मिश्रा

बिजनौर में वर्धमान कॉलेज में प्रधानमंत्री की सभा की तैयारियों का निरीक्षण करते डीएम उमेश मिश्रा- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में वर्धमान कॉलेज में प्रधानमंत्री की सभा के लिए पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश देते एडीज

बिजनौर में वर्धमान कॉलेज में प्रधानमंत्री की सभा के लिए पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश देते एडीज- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में वर्धमान कॉलेज में उपस्थित पुलिसकर्मी।

बिजनौर में वर्धमान कॉलेज में उपस्थित पुलिसकर्मी।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed