{"_id":"589374844f1c1bc64fe801c5","slug":"pit-tractor-trolley-upturned-12-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली गड्ढे में पलटी, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली गड्ढे में पलटी, 12 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 02 Feb 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दौर में ट्रक को ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गई। हादसे में पांच महिलाओं समेत एक दर्जन लोग घायल हो गए। राहगीरों ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना चांदपुर के गांव ककराला निवासी संसार सिंह कोतवाली शहर के गांव गढ़ी निवासी रघुनाथ सिंह के पुत्र की शादी में बुधवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली से परिजनों के साथ भात देने गए थे। बृहस्पतिवार शाम वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से ही घर लौट रहे थे। गोलबाग के निकट एक ट्रक को बचाने के चक्कर में उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार रेखा, वीरवती, सुधा, सुनीता, कमला, शिवम, अक्षय, यशपाल, प्रकाश समेत एक दर्जन लोग घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
उधर, नगीना में ट्रक की चपेट में आकर एक बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिजनौर रेफर किया गया। नगीना के मुहल्ला काजी सराय निवासी आदिल पुत्र इंतजार उर्फ छुन्नू बाइक से धामपुर जा रहा था। नगीना-धामपुर मार्ग स्थित गोयल पब्लिक स्कूल के सामने धामपुर की ओर से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर वह गंभीर घायल हो गया। सीएचसी से उसे सिर में चोट होने के कारण बिजनौर रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर ड्राइवर नरेंद्र को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
उधर, रेहड़ में गांव माधोवाला टांडा निवासी नन्हे सिंह बाइक से किसी काम से जसपुर गए थे। लौटते समय बादीगढ़ चौराहे पर वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। वह बाइक से गिरकर घायल हो गए। गंभीर अवस्था में उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।