फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pictures from the social message

चित्रों से दिए गए सामाजिक संदेश

Sun, 19 Feb 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 19 Feb 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Pictures from the social message
इंदिरा पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पेंटिंग करतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में वॉल ऑफ सैनिटेशन से जुड़े चित्रकारों की पहली चित्रकला कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में सुंदर चित्रों को पेपर पर उकेरा गया। चित्रों के माध्यम से प्रकृति के संरक्षण करने और  कन्या भ्रूण हत्या रोकने का संदेश भी दिया गया।
विज्ञापन

इंदिरा पार्क में आयोजित कार्यशाला में जिले के अलावा मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर के चित्रकारों ने भी भाग लिया। नजीबाबाद के पवन सागर ने अपनी पेंटिंग से कन्या भ्रूण हत्या रोककर बेटियों को पढ़ाने और बढ़ाने का संदेश दिया। 
विज्ञापन

डॉ. मृदुला त्यागी, निशा राजपूत अंजलि राजपूत, सोनिका वर्मा और बीना ने प्रकृति, प्रवक्ता उजमा ने अरमान विषय पर, कुमारी गरिमा ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर, प्रीति सिंह ने योग से जुड़े सुंदर चित्र बनाए। रुचि सिंह ने गणेश, आरुषि ने उड़ान, शिवानी ने बाल कृष्ण, अंजना टोंक ने साधना, साक्षी रानी ने नारी सशक्तिकरण, प्रिया चौधरी ने बेटी बचाओ की भावना को कागज पर उकेरा। आरबीडी महिला महाविद्यालय की चित्रकला प्रवक्ता रिचा शर्मा ने सुरक्षा प्रहरी चित्रकला को सभी ने सराहा।  इस दौरान सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि चित्रों के जरिये सामाजिक संदेश देने की कलाकारों की सोच सराहनीय है। नजीबाबाद  के रामनारायण ने फूलों की घाटी का चित्र बनाया। वॉल ऑफ सैनिटेशन सदस्य  डा.अतीक दानिश, अभिषेक रोड, कवि इंद्रदेव भारती ने चित्रकारों का हौसला बढ़ाया। नगर के  काफी व्यक्तियों ने आकर चित्र   देखे और चित्रकारों की हौसला आफजाई  की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed