फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   PET thriving, city jammed

पीईटी परीक्षा संपन्न, शहर में लगा जाम

Wed, 25 Aug 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
PET thriving, city jammed
पीईटी संपन्न, शहर में लगा जाम
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में मंगलवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। साढ़े 11 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। परीक्षा छूटने के बाद सभी चौराहों पर जाम की स्थिति रही। पुलिस को जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

परीक्षा जिले के 17 केंद्रों पर कराई गई। परीक्षा में जिले को तीन जोन और सात सेक्टर में बांटा गया था। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस जांच के कड़े इंतजाम रहे। तलाशी लेने के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर जाने दिया गया। केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा। परीक्षा संपन्न कराने में जिले के अफसरों की भी ड्यूटी लगाई गई थी। अफसर दिन भी परीक्षा संपन्न कराने में लगे रहे। परीक्षा दो पालियों में हुई। पहली पाली में सात हजार 345 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिनमें से पांच हजार 798 ने परीक्षा में हिस्सा लिया। एक हजार 547 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में भी सात हजार 345 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से पांच हजार 849 ने परीक्षा दी और एक हजार 496 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जिला मुख्यालय पर लगभग सभी प्रमुख स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा छूटते ही दोनों बार शहर के चौराहों पर भयंकर जाम लग गया। जाम से निपटने के लिए प्रशासन ने पहले से ही इंतजाम किए थे, लेकिन उमड़ी भीड़ के सामने पुलिस की व्यवस्थाएं नाकाम साबित हुईं। शास्त्री चौक, जजी चौक, प्रदर्शनी चौक, सिविल लाइन, स्कूल रोड पर परीक्षा छूटने के बाद भारी जाम लगा रहा। वाहन रेंगने को मजबूर रहे। चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों ने किसी तरह जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed