रामलीला चौराहे पर जलभराव से लोग परेशान
झालू। नगर के रामलीला चौराहे पर आज बाढ़ जैसे हालात दिखाई दिए। रात से हो रही तेज बारिश के बाद रामलीला चौराहे पर चारों तरफ दो फुट पानी भर गया। शुक्रवार रात दो बजे से हो रही बारिश के बाद कस्बा झालू के रामलीला चौराहे पर पानी भर गया। जिसके चलते आसपास के लोगों व राहगीरों को आवाजाही में का यातायात प्रभावित हो गया। दुकानदार शिवकुमार, रामपाल सैनी, हरपाल सैनी, संजय सिंह, रजनीश, गजेंद्र चौधरी, सचिन चौधरी, अमरपाल, अरुण, सुरेंद्र सैनी आदि दुकानदारों ने नगर पंचायत कर्मचारियों व नगर पंचायत अध्यक्ष शहजाद अहमद पर आरोप लगाते हुए कहा कि नालों की सफाई नहीं होने के कारण आए दिन रामलीला चौराहे पर जलभराव की स्थिति बनी रहती है, जिससे दुकानदारों व आसपास के लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है।