{"_id":"6afb52afd057cf66c00952e8","slug":"people-gradually-getting-entangled-in-the-self-calculation-process-on-the-portal-bijnor-news-c-27-1-bij1039-195671-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पोर्टल धीमा चलने से स्वगणना में उलझे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पोर्टल धीमा चलने से स्वगणना में उलझे लोग
विज्ञापन
- एक-एक एंट्री में लगा आधे घंटे का समय
संवाद न्यूज एजेंसी
बरूकी/बिजनौर। जनगणना के दूसरे चरण के लिए सोमवार को शुरू हुई स्वगणना में लोग उलझ कर रह गए। पोर्टल धीमा चलने से एक-एक एंट्री करने में आधे घंटे से भी ज्यादा का समय लगा। कभी कैप्चा कोड नहीं दिखाई दिया तो कभी मोबाइल पर ओटीपी नहीं आया। जनगणना कर्मियों के साथ सामान्य जन भी अपना ब्यौरा दर्ज करने को जूझते रहे। देर शाम तक प्रशासन की ओर से स्वगणना के आंकड़े जारी नहीं हो पाए थे।
सोमवार को जनगणना कर्मियों को अपने क्षेत्र में जाकर लोगों की स्वगणना कराने के निर्देश दिए गए थे। पहले जनगणना कर्मियों ने अपनी स्वगणना करनी शुरू की लेकिन पोर्टल बहुत धीमा चलने से काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद क्षेत्रों में जाकर लोगों से स्वगणना कराने की कोशिश की तो भी यही स्थिति रही। कभी तो पोर्टल शुरुआत में ही रुक जाता और कभी एक-दो व्यक्ति की एंट्री के बाद काम करना बंद कर देता। इसके चलते बहुत कम लोग ही पहले दिन स्वगणना कर पाए।
-- -- -
एक व्यक्ति के लिए 40 प्रश्न, एंट्री में लग रहा समय
जनगणना में एक व्यक्ति के संबंध में 40 प्रश्नों का जवाब दर्ज किया जाना है। इनमें भी कुछ उप प्रश्न हैं। इसलिए एक एंट्री करने में काफी समय लग रहा है। ज्यादा सदस्यों वाले परिवारों की एंट्री और भी मुश्किल है। कोतवाली निवासी मोहम्मद रिहान और सलमान ने बताया कि उनके पास एक शिक्षक उनकी स्वगणना कराने के लिए आए थे। काफी देर प्रयास के बावजूद पूरी एंट्री नहीं हो सकी। कुछ एंट्री होने के बाद पोर्टल रुक गया।
विज्ञापन
-- -
आज पोर्टल थोड़ा धीमा चला था। प्रयास किया जा रहा है कि इसमें तेजी लाई जाए। इसे लगातार चलाया जाएगा। आंकड़े निकाले जा रहे हैं।
-देवेंद्रपाल, एडीएम एफआर बिजनौर