फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   People are restless after getting five more Corona positive

धामपुर क्षेत्र में पांच और कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से लोगों में बैचेनी बढ़ी, दहशत

Fri, 07 Aug 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
People are restless after getting five more Corona positive
पांच और कोरोना पॉजिटिव मिलने से लोग बेचैन
विज्ञापन

बिजनौर, धामपुुर। पीएचसी के प्रभारी चिकित्सक डा. मनीष राज शर्मा ने बताया कि धामपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एएनएम सहित पांच लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से होम आइसोलेट कर दिया गया है। प्रधानों को गांव में सैनिटाइज करने और बस्ती को सील करने के आदेश दिए गए है।
डा.मनीष राज शर्मा ने बताया कि नहटौर ब्लाक क्षेत्र के गांव भटियाना खुशहालपुर निवासी एक महिला धामपुर पीएचसी के शेरकोट नगर में एएनएम के पर कार्यरत है। पांच अगस्त को एएनएम का कोरोना टेस्ट हुआ था। जिसकी बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। गांव नंगला गन्ना निवासी एक व्यक्ति भी जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। भूतपूरी में एक युवक पिछले दिनों सऊदी से अपने घर आया था। जो जांच कराने पर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। विभाग ने युवक के परिजनों की भी जांच की। जिसमें तीन सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सभी के बारे मेें एसडीएम को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बुधवार को धामपुर के मुख्य बाजार निवासी परचून व्यापारी और उसकी पत्नी व पुत्र जांच में कोरोना पॉजिटिव आने पर प्रशासन की ओर से नगर के बाजार को सील कर दिया गया है। इससे नगर की पंजाबी कालोनी में एक ही परिवार के पांच सदस्य कोरोना पॉजिटिव आने से पंजाबी कालोनी पहले से ही सील है। कोरोना पॉजिटिव केसों के बढ़ने से लोगों में दहशत है। लोगों ने प्रशासन से घोषित हॉट स्पॉट एरिया में सख्ती करने की मांग की है। बताया गया कि पंजाबी कालोनी में पालिका की ओर से तीन मार्गों को बल्लियां लगा कर सील किया गया था। पर लोगों ने लगी इन बल्लियों को खोल कर वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed