फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Penalty for providing electricity connection to the ineligible

सौभाग्य योजना के तहत अपात्रों को बिजली के कनेक्शन देने के मामले में जेई, एसडीओ को बेड एंट्री व कंपनी पर साढ़ें तीन लाख का जुर्

Sun, 29 Dec 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Penalty for providing electricity connection to the ineligible
धामपुुर। विद्युत निगम की ओर से प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही सौभाग्य योजना के तहत अपात्रों को बिजली का कनेक्शन आवंटित करने के मामले में निगम के जेई और एसडीओ की सर्विस में बेड एंट्री कर संबंधित योजना का निर्देशन करने वाली कंपनी पर करीब साढ़े तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। एक्सईएन वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उनके स्तर से कंपनी को जुर्माने की भरपाई को नोटिस भी कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश के गरीबों के घर भी बिजली से रोशन करने को निशुल्क बिजली के कनेक्शन देने को सौभाग्य योजना चलाई जा रही है। यह योजना प्रत्येक ऐसे परिवार के लिए है, जो वास्तव में गरीब है और चाह करके भी बिजली कनेक्शन नहीं ले सकते। इस योजना के तहत धामपुर डिवीजन में सैकड़ों पात्र लोगों को लाभ मिला है। वहीं निगम के अधिकारियों की मिलीभगत से अपात्रों को भी बिजली कनेक्शन दे दिए गए।
विज्ञापन

एक्सईएन ने बताया कि अधिकारियों से मिलीभगत कर एक कालेज के प्रबंधन को लाभ पहुंचने को कालेज तक 12 बिजली के खंभों की लाइन तैयार कर एबीसी कंडक्टर केबिल डाल कर बिजली का कामर्शियल कनेक्शन जारी कर दिया। शिकायत होने पर उन्होंने धामपुर उप खंड के एसडीओ हर्षित श्रीवास्तव और लेखाकार सीपी सिंह से जांच कराई। आरोपों के सही पाने पर उनके स्तर से संबंधित क्षेत्र के जेई और एसडीओ की सर्विस में बैड एंट्री दर्ज कर संबंधी योजना का काम देख रही कंपनी पर करीब साढ़े तीन लाख का जुर्माना लगाया गया। कंपनी को नोटिस जारी कर हिदायत दी है कि यदि जल्द ही जुर्माने की भरपाई नहीं की तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed