फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   PCV received before third fortnight, vaccination will start

Bijnor News: तीसरे पखवाड़े से पहले मिली पीसीवी, टीकाकरण होगा शुरू

Fri, 10 Mar 2023 11:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 10 Mar 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
PCV received before third fortnight, vaccination will start
बिजनौर। जिले में विशेष नियमित टीकाकरण अभियान का तीसरा पखवाड़ा शुरू होने से पहले पीसीवी (न्यूमोकोकल संयुग्म वैक्सीन) मिल गई है। जिसके चलते अब छूटे हुए बच्चों को निमोनिया से बचाव के लिए वैक्सीन लगेगी। जिले में इस समय पीसीवी की 15870 डोज उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

जिले में विशेष टीकाकरण अभियान का तीसरा पखवाड़ा 13 मार्च से 24 मार्च तक लगेगा। जिसमें विभिन्न कारणों से छूटे हुए बच्चों को 11 गंभीर बीमारियों से बचाव का टीका लगेगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में 58 हजार बच्चे किसी न किसी टीके से छूटे हुए हैं। जिसके चलते तीसरे पखवाड़े में करीब 54 हजार बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। जिले में चार महीने पहले पीसीवी खत्म हो गई थी। पीसीवी नहीं होने से विशेष टीकाकरण अभियान में भी बच्चों को निमोनिया का टीका नहीं लगाया गया है।स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 48250 बच्चों को निमोनिया से बचाव के लिए पीसीवी लगेगी। इस समय सभी टीके पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

तीसरे पखवाड़े से पहले पीसीवी आ गई है। सभी टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन भेज दी गई है। पीसीवी वैक्सीन कम है। जिसके चलते शासन को करीब 50 हजार पीसीवी की मांग भेजी जा रही है। छूटे हुए सभी बच्चों को टीका लगेगा। - डॉ. अशोक कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed