फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Payment of 185 crores to farmers' accounts

किसानों के खातों में पहुंचा 185 करोड़ का भुगतान

Sat, 13 Apr 2019 12:26 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Sat, 13 Apr 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
Payment of 185 crores to farmers' accounts
सांकेतिक
बिजनौर में जिले के किसानों के खाते में शुक्रवार को 185 करोड़ रुपये का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान पहुंच गया है। यह रकम चीनी मिलों को किसानों का भुगतान करने के लिए ऋण के रूप में मिली थी।  
विज्ञापन

केंद्र सरकार के प्रस्ताव पर चीनी मिलों ने ऋण के लिए आवेदन किया था। सबसे पहले धामपुर चीनी मिल को 88.84 करोड़ का ऋण मिला था। उससे किसानों का भुगतान कर दिया गया था। बाकी चीनी मिलों में बुंदकी चीनी मिल का 47.09 करोड़, बहादरपुर चीनी मिल का 45.09 करोड़, स्योहारा चीनी मिल का 75.64 करोड़, नजीबाबाद चीनी मिल का 17.68 करोड़ का ऋण स्वीकृत हुआ था। बुधवार को किसानों के खातों में रकम भेजने के लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई थी। शुक्रवार को यह रकम किसानों के खातों में पहुंच गई है। शुक्रवार को इन चीनी मिलों ने किसानों का 185.50 करोड़ का भुगतान किया है।  ये चीनी मिल अब 14 दिन पहले खरीदे गन्ने का भुगतान करने की गन्ना नीति के नजदीक पहुंच गई हैं। चांदपुर चीनी मिल, बिजनौर चीनी मिल को भी एक दो दिन में ऋण मिलने की उम्मीद है। बिलाई चीनी मिल को ऋण नहीं दिया जा रहा है। बिलाई चीनी मिल चीनी बेचकर ही किसानों का भुगतान कर रही है। शुक्रवार को बिलाई चीनी मिल ने किसानों 1.75 करोड़ का भुगतान किया है। बिलाई चीनी मिल चीनी का ऑर्डर लेने की कोशिश कर रही है। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार ऋण मंजूर होने पर चीनी मिलों ने काफी भुगतान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed