{"_id":"621a6c842951fd20854709df","slug":"passengers-upset-due-to-limited-bus-operation-and-route-divert-nazibabad-news-mrt578489386","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बसों की कमी से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बसों की कमी से यात्री परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमित बसों का संचालन और रूट डायवर्ट से यात्री परेशान
नजीबाबाद। महा शिवरात्रि पर कांवड़ियों की भीड़ और रोडवेज बसों के सीमित संचालन के चलते यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
परिवहन निगम की अधिकांश बसें चुनाव ड्यूटी में लगने और महा शिवरात्रि पर्व पर कांवड़ियों की भीड़ के चलते रूट डायवर्ट किए जाने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नजीबाबाद रोडवेज डिपो की कई बसें चुनाव ड्यूटी में लगाई गई हैं। आसपास के डिपो की भी बस चुनाव ड्यूटी में लगाए जाने से परिवहन निगम की सीमित बसों का संचालन किया जा रहा है, जिससे लंबी दूरी के यात्री परेशान हैं।
महा शिवरात्रि पर्व पर शिवभक्तों की भीड़ के कारण मुख्य मार्गों से रोडवेज बसों का संचालन कम होने से भी यात्री परेशान हैं। डग्गामार वाहन देहरादून और हरिद्वार के यात्रियों से तीन गुना तक अधिक किराया वसूल कर रहे हैं।
उधर, प्रशासन ने नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया है। भाकियू के प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर, युवा जिलाध्यक्ष वरिंदर सिंह बांठ ने भारी वाहनों को रोकने की कार्रवाई को उचित बताया है।