फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Passengers created ruckus at Sarsawa railway station due to cancellation of Nangal Dam Express

UP : नंगल डैम एक्सप्रेस रद्द, यात्रियों का रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा, ये है कैंसिल होने की बड़ी वजह

Sat, 25 Nov 2023 10:19 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 25 Nov 2023 10:19 AM IST
सार

Saharanpur News : नंगल डैम एक्सप्रेस ट्रेन के रद्द होने पर यात्रियों ने रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। जानिए आखिर इस ट्रेन के रद्द होने की क्या बड़ी वजह है।

विज्ञापन
Passengers created ruckus at Sarsawa railway station due to cancellation of Nangal Dam Express
सरसावा रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर से आरंभ (बनकर) नंगल डैम को जाने वाली व सरसावा में सुबह 6:50 पर पहुंचने वाली ट्रेन रद्द होने के बाद डेली यात्रियों ने रेलवे स्टेशन पर हंगामा कर दिया। इसके पश्चात स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल रूम में बात कर सियालदह से जम्मू जा रही एक्सप्रेस ट्रेन का सरसावा स्टेशन पर सुबह 7:15 पर कुछ समय के लिए विशेष स्टॉपेज कराया। लेकिन ट्रेन में पहले से ही अत्यधिक भीड़ के कारण यात्री उस ट्रेन में भी नहीं चढ़ पाए।

विज्ञापन


बताया जाता है कि पंजाब में किसान आंदोलन के चलते किसानों ने रेलवे ट्रैक को घेर रखा है, जिस कारण ट्रेन रद्द की गई थी।

बता दें कि नंगल डैम ट्रेन डेली पैसेंजरों के लिए विशेष है। बताया गया कि सैकड़ों की तादाद में यमुनानगर की फैक्ट्रियों में काम करने वाले व यमुनानगर में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थी इसी ट्रेन से यमुनानगर जाते हैं। 

यह भी पढ़ें: West UP News Live: आज बिजनौर आएंगे अखिलेश यादव, जनसभा को करेंगे संबोधित, पढ़ें ताजा खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही पीजीआई चंडीगढ़ जाने वाले मरीजों के लिए ये ट्रेन वरदान है। क्योंकि ये ट्रेन अंबाला स्टेशन पर रुकती है, उसके बाद अंबाला रेलवे स्टेशन से एक ट्रेन चंडीगढ़ के लिए चलती है। जिसमें इस ट्रेन से जाने वाले मरीज बैठते हैं। गौरतलब है कि जब तक ये नंगल डैम ट्रेन अंबाला नहीं पहुंचती तो चंडीगढ़ वाले जाने वाली ट्रेन इसका इंतजार करती है।

यह भी पढ़ें: UP: दरोगा की कांस्टेबल पत्नी की दबंगई, महिला को बीच सड़क पर पीटा, बाल भी खींचे, पीड़िता ने लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed