Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pant Paddy-24 will make farmers rich

Bijnor News: धामपुर - पंत धान-24 किसानों को करेगा मालालाल

Fri, 12 May 2023 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 12 May 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Pant Paddy-24 will make farmers rich
- मई माह का आखिरी सप्ताह धान की नर्सरी के लिए सबसे उत्तम
विज्ञापन

- 20-21 दिन की नर्सरी होने के बाद जरूर कर दें धान की रोपाई

सतीश शर्मा
धामपुर। सरकारी बीज भंडारों पर कृषि विभाग की ओर से धान की नर्सरी की बुवाई के लिए पर्याप्त मात्रा में उन्नतशील प्रमाणित बीज आ गया है। वैसे तो क्षेत्र का किसान बासमती धान की बुवाई ज्यादा करते हैं, लेकिन इस बार सरकार की ओर से मोटे धान की बुवाई के लिए भी पर्याप्त बीज भेजा गया है। बताया गया कि इसका उत्पादन अन्य धान की तुलना में अधिक है। सरकार की ओर से 20 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है।

धामपुर कृषि बीज भंडार के प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि कृषि विभाग की ओर से दो दिन पहले धान की नई प्रजातियों का बीज प्राप्त हो गया है। इनमें पूसा बासमती 1509, पीआर-126 बासमती, पूसा बासमती -1718 शामिल हैं। जबकि मोटे धान के रूप में पंत धान- 24 है। पंत धान-24 ऐसी प्रजाति का बीज है, जिसका उत्पादन अन्य प्रजातियों की तुलना में सबसे ज्यादा है। यदि किसान पंत धान 24 की समय से बुवाई कर दें तो पांच से छह क्विंटल बीघा की दर पैदावार आसानी से ली जा सकती है।
विज्ञापन

सभी प्रजातियां 120 दिन में पक जाती हैं। मई माह का आखिरी सप्ताह धान की नर्सरी की बुवाई के लिए सबसे अच्छा है। 20 से 21 दिन की नर्सरी होने के बाद धान की रोपाई कर देनी चाहिए। बताया गया धामपुर गोदाम पर करीब 43 क्विंटल बीज आ चुका है। इनमें से 18 क्विंटल बारीक धान है बाकी मोटे धान की बीज है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन



बीज को क्रय करते वक्त जमा करनी होगी पूरी कीमत
अधिकारियों का कहना है कि यदि किसानों की मोटे धान की नर्सरी को तैयार करना है तो वह 40 किलोग्राम और बारीक धान की नर्सरी की लिए प्रति हेक्टेयर 20 किलो बीज से बुवाई करें। मोटे धान की बीज कीमत 40 रुपये प्रति किलो और बारीक धान के बीज की कीमत 60 रुपये प्रति किलोग्राम है। सरकार की ओर से इस बीज पर 20 प्रतिशत का अनुदान दिया जा रहा है। बीज को क्रय करते समय से किसानों की बीज की पूरी कीमत जमा करनी होगी। करीब दो माह के बाद अनुदान की रकम किसानों के बैंक खातों में पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed