फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Paddy purchasing center weigh 600 quintals of paddy daily

प्रत्येक धान क्रय केंद्र प्रतिदिन तौलें 600 क्विंटल धान

Tue, 09 Nov 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Paddy purchasing center weigh 600 quintals of paddy daily
नजीबाबाद। खाद्य एवं रसद विभाग के क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक मनोज कुमार ने धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर प्रत्येक केंद्र पर 600 क्विंटल धान प्रतिदिन तौलने के निर्देश दिए। उन्होंने अहमदपुर सादात धान क्रय केंद्र पर खरीदे गए धान को तत्काल उठवाकर गोदाम खाली करने के फूड कारपोरेशन अधिकारी को निर्देश दिए।
विज्ञापन

पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह ने खाद्य एवं रसद की प्रमुख सचिव वीना कुमारी को क्षेत्रीय धान क्रय केंद्रों की अनियमितताओं से किसानों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया था। प्रमुख सचिव ने तत्काल प्रभाव से क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक मनोज कुमार सिंह को नजीबाबाद दौरे पर भेजा। पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह ने अहमदपुर सादात के धान क्रय केंद्र पर खरीदे गए धान का उठान न होने पर तौल प्रभावित होने, मथुरापुरमोर केंद्र पर तौल बंद होने सहित क्रय केंद्र संचालकों की उदासीनता से अवगत कराया।
विज्ञापन

मनोज कुमार सिंह ने फूड कारपोरेशन के जिला प्रभारी शिवचरण सिंह को तत्काल खरीदे गए धान को राइस मिल को भेजकर गोदाम खाली कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आरएम मुरादाबाद दिनेश कुमार की उपस्थिति में जिला खाद्य विपणन अधिकारी अमित द्विवेदी को धान क्रय केंद्रों पर प्रतिदिन प्रत्येक केंद्र पर 600 क्विंटल धान की खरीद सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। किसानों की ओर से बलदेव सिंह, संतराम, गुरमेल सिंह, हरवेल सिंह, अमृतपाल, भूपेेंद्र सिंह, बलवीर सिंह सहित क्षेत्रीय किसानों ने पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह द्वारा धान क्रय केंद्रों की अनियमितताओं और उदासीनता के खिलाफ आवाज उठाने और धान किसानों की समस्याओं का निराकरण कराने के लिए लगातार किए जा रहे प्रयास की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed