{"_id":"60d2255d8ebc3e3068089b21","slug":"pac-jawan-and-his-sister-in-law-looted-nazibabad-news-mrt544001053","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएसी के जवान और उसकी भाभी से लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएसी के जवान और उसकी भाभी से लूटपाट
विज्ञापन
पीएसी के जवान और उसकी भाभी से लूटपाट
मंडावली/नजीबाबाद (बिजनौर)। बाइक सवार बदमाशों ने सिकरौड़ा रजबहे के पास पीएसी के जवान और उसकी भाभी को तमंचे से आतंकित करते हुए लूटपाट की। बदमाश महिला का पर्स और पीएसी के जवान का मोबाइल फोन लूटकर ले गए। घटना की सूचना पर एसपी देहात संजय सिंह, सीओ गजेंद्रपाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश में कांबिंग कराई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।
मंडावली मौअज्जमपुर मार्ग पर मौअज्जमपुर नारायण क्षेत्र के गांव ताहरपुर से पीएसी मुरादाबाद में तैनात मुकुल कुमार अपनी भाभी सीमा के साथ बाइक से मंडावली थाना क्षेत्र के गांव रहमापुर जा रहा था। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे गांव सिकरौड़ा रजबहा क्षेत्र में पीछे से बाइक पर आए तीन बदमाशों ने तमंचे से आतंकित कर उन्हें रोक लिया। बदमाश उनसे पर्स लूटकर ले गए। पर्स में तीन हजार रुपये, सोने के कुंडल और मंगलसूत्र रखा था। बदमाशों ने मुकुल का मोबाइल फोन भी लूट लिया। घटना की सूचना पर सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी हिमांशु चौहान घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी ग्रामीण संजय कुमार ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर काफी देर तक बाइक सवार बदमाशों की तलाश में कांबिंग कराई, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा।
चोरी की बाइक के साथ तीन पकड़े
नजीबाबाद। पुलिस ने चोरी की बाइक बेचने का प्रयास करते हुए चार बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गांव बौरेकी पुलिया के निकट बाइक सहित संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उनके पास चोरी की बाइक मिली, जिसे युवक बेचने का प्रयास कर रहे थे। पकडे़ गए युवकों में नांगलसोती थाना क्षेत्र के शहजादपुर निवासी मंजीत कुमार, हरचंदपुर निवासी विशाल, मायापुरी निवासी शानू और नूरपुर के असगरीपुर निवासी दीपक कुमार शामिल हैं।