{"_id":"613261e78ebc3eb6f9738205","slug":"oxygen-plant-inaugurated-in-district-hospital-bijnor-news-mrt5546403176","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन संकट रहा। लेकिन अब ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट तैयार कराया गया। शुक्रवार को प्रभारी मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, डीएम उमेश मिश्रा ने फीता काटकर ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। यह प्लांट 500 एलपीएम क्षमता का है और इसका निर्माण प्रधानमंत्री केयर फंड से हुआ है।
शुक्रवार को ऑक्सीजन प्लांट के उद्घाटन मौके पर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा शासन प्रदेश के नागरिकों को गुणवत्ता परक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का सफलतापूर्वक प्रयास कर रही है। कोविड की तीसरी लहर की आशंका के दृष्टिगत जिले के सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में ऑक्सीजन पर्याप्त उपलब्धता के लिए आक्सीजन प्लांट लगाया जाना प्रस्तावित है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने निर्देश दिए कि ओपीडी का कार्य बढ़ाएं और स्वास्थ्य सेवाओं पूर्ण मानक एवं गुणवत्ता के अनुरूप सुचारु और सुव्यवस्थित रूप से संचालित करें।
इस मौके पर एसपी डा. धर्मवीर सिंह, सीडीओ केपी सिंह, सदर विधायक सुचि चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, सीएमओ डा. विजय गोयल, सीएमएस डा. प्रभा रानी आदि मौजूद रहे।