फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Overhead tank built a decade ago waiting for water

एक दशक पहले बने ओवरहेड टैंक को पानी का इंतजार

Sat, 25 Sep 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Overhead tank built a decade ago waiting for water
एक दशक पहले बने ओवरहेड टैंक को पानी का इंतजार
विज्ञापन

अफजलगढ़। डूडा कालोनी में टंकी सुचारु न होने से कॉलोनी वासियों को पेयजल की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्षों पूर्व कालोनी बनने के समय ही लाखों रुपये की लागत से बना ओवरहेड टैंक वर्षों बाद भी सुचारु नहीं हो पाया है।
कॉलोनी मे लगे तीन हैंडपंपों से काम चलना पड़ रहा है। कालोनी वासियों ने डीएम से टंकी को सुचारु कराने की मांग की है। कालोनीवासी शाहनवाज, रफीकन, बंटी, इफ्तिखार, रुबीना, पार्वती, कमरजहां, साजिदा, मोहम्मद कासिम, ग्रीस, सुनील, सुल्तान तथा इसरार आदि का कहना है कि नगर में जब कालोनी का निर्माण हुआ था। तभी पीने के पानी के लिए ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया था। आरोप है कि एक दशक बीत जाने के बाद भी टंकी को सुचारु नहीं कराया जा सका, जिससे कालोनी में लोगों को पेयजल की दिक्कत झेलनी पड़ रही है। कालोनी में करीब डेढ़ सौ परिवारों के 700 लोग निवास करते हैं। कॉलोनी में इंडिया मार्का के चार हैंडपंप लगे हैं। जिसमें एक नल खराब पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

कॉलोनी वासियों को रोजमर्रा के काम के अलावा पीने के लिए पानी आसपास के नलों से लाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि उन्होंने इस कई बार संबंधित विभाग सहित डीएम से भी टंकी सुचारु कराने की गुहार लगाई। किंतु उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया। लोगों ने डीएम से पेयजल समस्या का समाधान कराने की मांग की है। गौरतलब है कि टंकी सुचारु तो हो नहीं पाई है, बल्कि देखरेख के अभाव में जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में नगरपालिका ईओ कौशल कुमार का कहना है कि कि ओवरहेड टैंक को सुचारु कराने के लिए कार्य योजना में भेजकर शीघ्र कालोनी वासियों की समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed