फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Over cash in banks, ATM booth hanging locks

बैंकों में कैश खत्म, एटीएम बूथ पर लटके ताले

Sat, 12 Nov 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 12 Nov 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Over cash in banks, ATM booth hanging locks
बिजनौर में एसबीआई में उमड़ी उपभोक्ताओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में शुक्रवार से एटीएम से नई करेंसी लेने और बैंकों में 500 और 1000 के नोटों को बदलने के लिए पहुंचे उपभोक्ताओं को भारी निराशा हुई। शुक्रवार को कई बैंकों का कैश खत्म हो गया। नई करेंसी और कैश न आने से बैंकों की व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई। कुछ बैंकों ने अपने ही उपभोक्ताओं को उनके अकाउंट से पैसा दिया। कई राष्ट्रीयकृत बैंकों के एटीएम मशीनों पर भी ताले लटके रहे। कुछ ही निजी बैंकों के एटीएम से पैसा निकल पाया। इन हालात में     दिनभर बैंकों और एटीएम के बाहर लंबी कतारें तो लगी रही मगर पैसा नहीं मिल पाया। 
विज्ञापन

बैंकों में बृहस्पतिवार से भी ज्यादा भीड़ शुक्रवार को उमड़ी। सबसे ज्यादा उन लोगों को हुई जिनके परिवारों में शादियां होनी हैं         और जिनके परिजन अस्पतालों में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं।     ऐसे लोगों को पैसा न मिलने के कारण उनके आयोजन तक   प्रभावित हो गए। कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि दूसरे बैंकों में पैसा जमा कराना और एटीएम से निकालना संभव नहीं हुआ। बैंक केवल अपने ही खाताधारकों को प्राथमिकता देते   रहे। शुक्रवार से बैंकों के एटीएम से पैसे मिलने के दावे ढेर हो गए।
विज्ञापन

एसबीआई, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक, बंधन बैंक, सर्व यूपी ग्रामीण बैंक, जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, पीएनबी आदि की शाखाओं में कैश खत्म हो गया। वहां केवल उपभोक्ताओं के रुपये ही जमा किए गए। सूत्रों के अनुसार बैंकों की चेस्ट में भी अभी रुपया नहीं आया है। चेस्ट के बाद बैंक शाखाओं में रुपये आने में भी     समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed