{"_id":"6402c2becfb9a392810379d4","slug":"outrage-over-non-arrest-of-accused-of-assaulting-student-leader-bijnor-news-c-14-1-140847-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: स्योहारा-छात्र नेता से मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: स्योहारा-छात्र नेता से मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आक्रोश
Sat, 04 Mar 2023 09:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 04 Mar 2023 09:32 AM IST
विज्ञापन
- कार्यकर्ताओं ने एसपी पूर्वी से मिलकर की गिरफ्तारी की मांग
- दो दिन पूर्व छात्र नेता से मारपीट के आरोप में प्राचार्य व पालिकाध्यक्ष पुत्र के विरुद्ध हुआ था मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा। एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य से मारपीट के आरोपियों की मांग को लेकर दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंच कर प्रदर्शन किया। गिरफ्तारी न होने की दशा में कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। एसपी पूर्वी ने छात्रों से आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
छात्र नेता शानू शेख की तहरीर पर लोकमणि डिग्री कालेज के प्राचार्य और निवर्तमान पालिकाध्यक्ष पुत्र सहित सात के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। ठाकुरद्वारा रोड स्थित लोकमणि डिग्री कॉलेज में छात्र छात्राओं से अवैध वसूली किए जाने के आरोप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कॉलेज में तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया था। आरोप है कि कॉलेज प्रशासन द्वारा बाहरी युवकों को बुलाकर कार्यकर्ताओं को डराया-धमकाया गया। इस मामले में केस दर्ज हुआ था।
तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित दर्जनों एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंच कर एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल और थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं का कहना है कि आरोपियों को अगर शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया तो संगठन धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होगा।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुणाल जोशी, सुधांशु चाहल जिला संयोजक बिजनौर, रचित राजपूत जिला संयोजक धामपुर, काव्य चौहान, शौर्य रस्तौगी, शुभम चौहान, शानू शेख, अनुज, अंतरिक्ष, कुनाल, विकास, आयुष शर्मा, पीयूष रस्तौगी, आदि मौजूद रहे।
वर्जन.......
छात्र नेता से मारपीट प्रकरण में प्राचार्य सहित सात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचक द्वारा मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हुई हैं। शीघ्र गिरफ्तारी की जायेगी। - धर्म सिंह मार्छाल एसपी पूर्वी