फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Opposition to plantation in committee's land

समिति की जमीन में पौधरोपण का विरोध

Tue, 05 Jul 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Opposition to plantation in committee's land
समिति की जमीन में पौधरोपण का विरोध
विज्ञापन

हरेवली। सहकारी समिति की खाली पड़ी भूमि पर पौधरोपण करने आई टीम को बगैर पौधरोपण किए ही लौटना पड़ा। गांव के कुछ लोगों ने संबंधित जमीन को अपनी जमीन बताकर हंगामा दिया और लाठी-डंडे लेकर आ गए। समिति के एमडी शिवबहादुर सिंह ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। एमडी का कहना है कि जिस जमीन को गांव के लोग अपनी बता रहे हैं, वह समिति की है।
सहकारी समिति के एमडी शिव बहादुर ने बताया कि विभाग के अधिकारियों की ओर से मंगलवार को समिति की खाली पड़ी जमीन में पौधारोपण करने का कार्यक्रम था। जब विभाग के अधिकारी पौधरोपण करने के लिए पहुंचे तो गांव के कुछ लोगों ने सरकारी जमीन को अपनी निजी जमीन बताकर हंगामा कर दिया। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और टीम का विरोध किया। एमडी ने बताया कि 1989 में सहकारी समिति के लिए हरेवली के तत्कालीन ग्रामप्रधान धर्मपाल सिंह ने 4500 वर्ग गज भूमि दान के रूप में दी थी। जिस पर कुछ हिस्से में समिति का भवन है और बाकी जमीन खाली पड़ी है।
विज्ञापन

इस जमीन को गांव के कुछ लोग अपनी बता कब्जे के प्रयास में हैं। वर्तमान में समिति का 1000 वर्ग गज भूमि पर ही कब्जा है। मंगलवार को खाली पड़ी भूमि पर सहकारी समिति के अधिकारी और कर्मचारी नरेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, रमेश कुमार, लोकेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, दिनेश कुमार आदि पौधरोपण करने गए तो वहां गांव के लोगों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed