फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Only name of trains changed and fare increased

ट्रेनों के सिर्फ नाम बदले और बढ़ा दिया किराया

Fri, 01 Oct 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Only name of trains changed and fare increased
Only name of trains changed and fare increased
ट्रेनों के सिर्फ नाम बदले और बढ़ा दिया किराया
विज्ञापन

बिजनौर। महामारी का दौर बीत चला है और सब कुछ सामान्य हो रहा है लेकिन, कोविड रेल सफर में बदलाव कर गया। दरअसल, गंतव्य और ट्रेन वही और नाम बदलकर रख दिया स्पेशल ट्रेन, इनमें सफर करना महंगा हो गया। सामान्य टिकट के न्यूनतम दाम दस रुपये से बढ़ाकर तीस रुपये कर दिए गए हैं।
लॉकडाउन से पहले तक बिजनौर रेलवे स्टेशन से तीन पैसेंजर ट्रेन चला करती थीं। जिनके तीन फेरे लगते थे। पहला लॉकडाउन लगते ही इन्हें बंद कर दिया गया। अब ट्रेनों का संचालन बहाल हुआ तो चंडीगढ़-लखनऊ, देहरादून-दिल्ली और कोटद्वार-दिल्ली तीन एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई गईं। ये तीनों लॉकडाउन से पहले भी एक-एक फेरा लगाती थीं। अब भी लगा रही हैं, लेकिन तीनों ट्रेनों के नाम बदले हुए हैं। गंतव्य और समय भी पहले वाला ही है। बदला हुआ है तो सिर्फ किराया।
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेन की बात करें तो बिजनौर से गुजरने वाली एक पैसेंजर बहाल हुई हैं। जोकि नजीबाबाद से चलकर गजरौला जाती हैं और आती हैं। यानि सिर्फ एक फेरा। इसका अब नाम पैसेंजर नहीं बल्कि स्पेशल ट्रेन है। सभी स्टेशन और हाल्ट पर रुकती भी हैं। बावजूद इसके एक्सप्रेस का किराया वसूला जा रहा है। इस ट्रेन में तीस रुपये से कम कोई टिकट नहीं मिलेगा। इसके अलावा दो और पैसेंजर अभी बहाल नहीं हो सकी हैं। रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म टिकट तीस रुपये का है। वहीं, न्यूनतम किराया भी तीस रुपये ही है। अब दोनों एक समान हो गए हैं। हालांकि बिजनौर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म टिकट बिकते नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अब किराया पहले किराया
देहरादून 70 30
हरिद्वार 60 25
लक्सर 45 20
किरतपुर 30 10
नजीबाबाद 30 10
कोटद्वार 40 20
हल्दौर 30 10
चांदपुर 30 10
गजरौला 45 20
नोट:यह किराया सामान्य श्रेणी का है। आरक्षित टिकटों के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed