{"_id":"6005cde98ebc3e2e6e5ef989","slug":"one-lakh-rupees-blown-from-teacher-s-account-nazibabad-news-mrt521183332","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका के खाते से उड़ाए एक लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका के खाते से उड़ाए एक लाख रुपये
विज्ञापन
शिक्षिका के खाते से उड़ाए एक लाख रुपये
नजीबाबाद। शिक्षिका के पीएनबी खाते से धोखाधड़ी से एक लाख रुपये निकाल लिए। शिक्षिका ने पुलिस से धोखाधड़ी करने वालों का पता लगाकर कार्रवाई करने की मांग की है।
नगर की बेसिक शिक्षा विभाग की विशेष शिक्षक पद पर तैनात कटरा चेतराम निवासी पूनम शर्मा के खाते से दो बार में 50-50 हजार रुपये धोखाधड़ी से निकाल लिए गए। शिक्षिका ने पीएनबी मुख्य शाखा के खाते से 12 जनवरी को एक लाख रुपये की धनराशि निकाले जाने की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी साइबर सैल, पुलिस और पीएनबी को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी दिव्या शर्मा ने पीएनबी बैंक के टोल फ्री नंबर के माध्यम से अपने ब्लॉक एटीएम के बारे में जानकारी की तो उससे परिवार के अन्य बैंक खातों की जानकारी की गई। शिक्षिका का कहना है कि बिटिया द्वारा उनके बैंक खाते का नंबर आदि बताने के कुछ ही देर बाद उनके खाते से दो बार में एक लाख रुपये की धनराशि निकाल ली गई। शिक्षिका ने एक दिन पहले ही अपने एलआईसी खाते से बिटिया की शादी के लिए लोन के रूप में एक लाख खाते में ट्रांसफर कराए थे।