Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   One killed, two injured in road accidents in noorpur

सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल

Sat, 10 Mar 2018 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर Updated Sat, 10 Mar 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
One killed, two injured in road accidents in noorpur
demo - फोटो : demo
बिजनौर के नूरपुर में शुक्रवार रात हुईं दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। मृतक के परिजन बिना कोई कानूनी कार्रवाई किए शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
गांव अस्करीपुर निवासी इसरार उर्फ मुंदी गांव में मछली पालन करता था। शुक्रवार शाम करीब आठ बजे वह मछलियों के लिए चारा लेने गांव कुमुखिया जा रहा था। मुरादाबाद हाईवे पर दौलतपुर पुलिस चौकी के पास उसकी बाइक को पीछे से आए किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में इसरार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे उपचार के लिए मुरादाबाद ले गए, जहां देर रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजन बिना कोई कानूनी कार्रवाई किए शव को अपने साथ ले गए और शव को सुपुर्दे खाक कर दिया। इसरार की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसरार ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।
विज्ञापन
उधर, नूरपुर के मोहल्ला हजरतनगर निवासी शाहनवाज मोहल्ले के ही मासूम अहमद के साथ रात करीब 11 बजे नहटौर से एक शादी समारोह से वापस आ रहा था। नहटौर-नूरपुर मार्ग पर गांव बालापुर के पास उनकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें पीएचसी पहुंचाया, जहां से उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed