{"_id":"5eff75b98ebc3e43360177e7","slug":"one-killed-in-drain-cleaning-dispute-bijnor-news-mrt489497832","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली की सफाई के विवाद में गई एक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली की सफाई के विवाद में गई एक की जान
विज्ञापन
हीमपुरदीपा क्षेत्र के ग्राम पुटठा में विवाद में हुई व्यक्ति की मौत पर विलाप करते परिजन।
- फोटो : BIJNOR
नाली की सफाई के विवाद में गई एक की जान
हीमपुर दीपा। गांव पुट्ठा में नाली साफ करने को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
गांव में डालचंद व मनोज का मकान आमने सामने हैं। शुक्रवार सुबह सफाई कर्मचारी गांव में नाली साफ कर रहे थे। नाली की सफाई कराने को लेकर मनोज व डालचंद के बच्चों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और बड़े भी लड़ाई में कूद पड़े। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में 50 वर्षीय मनोज उर्फ भूरे गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने लगे, लेकिन मनोज ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मनोज की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और मनोज के शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मनोज के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने डालचंद, उसकी पत्नी कुसुम व बेटे हिमांशु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार त्यागी का कहना है कि नाली की सफाई को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। मामले में कार्रवाई की जा रही है।