फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   On the nomination of lawyer fury

वकील की नामजदगी पर रोष

Tue, 20 Sep 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Tue, 20 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में जिला बार एसोसिएशन की बैठक में पेद्दा कांड में अधिवक्ता प्रफुल कुमार व उसके पिता को नामजद किए जाने का पुरजोर विरोध किया गया। अधिवक्ताओं ने नामजद वकील के विरुद्ध हुए मामले को खत्म करने की मांग की।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान को भी मांग पत्र देकर अधिवक्ता को न्याय दिलाने को कहा। अधिवक्ता अपनी मांग के संबंध में सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। वकीलों ने मंगलवार को भी न्यायिक कार्य से विरत रहने और जजी चौक पर जाम लगाने की घोषणा की है।
विज्ञापन


जिला बार एसोसिएशन के बार अध्यक्ष राजीव चौहान की अध्यक्षता व सचिव अजित पवांर के संचालन में हुई बैठक में पेद्दा में हुई घटना की निंदा की गई। बैठक में ग्राम प्रधान दिलावर सिंह व पुत्र अधिवक्ता प्रफुल कुमार को नामजदगी पर रोष जताया गया। वक्ताओं ने उनके खिलाफ हुए मुकदमों को वापस कराने की मांग की। बैठक के उपरांत अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को सौंपे मांग पत्र में संपूर्ण घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। इसके उपरांत, अधिवक्ता जिला बार अध्यक्ष राजीव चौहान व सचिव अजित पंवार , पूर्व अध्यक्ष एस के बबली,  निरंकार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित राठी के नेतृत्व में केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान से डाक बंगले में मिले। वकीलों ने पेद्दाकांड की निष्पक्ष जांच  कराने की मांग की। जिला बार के सचिव अजित पंवार ने बताया कि मंगलवार को भी वकील अपनी    मांग के समर्थन में न्यायिक कार्य से विरक्त रहेंगे।  तथा जजी चौक पर जाम लगाएंगे।  वहीं जिला बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजीव चौहान की अध्यक्षता व सचिव अजित पंवार के संचालन में हुई शोक सभा में कश्मीर के उरी में सैनिकों पर हुए आतंकी हमले की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed