{"_id":"668724c2e40edd00800a2054","slug":"on-the-lines-of-bavaria-the-horoscope-of-the-gang-involved-in-theft-is-being-investigated-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-126344-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बावरिया की तर्ज पर चोरी करने वाले गिरोह की खंगाली जा रही कुंडली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बावरिया की तर्ज पर चोरी करने वाले गिरोह की खंगाली जा रही कुंडली
Fri, 05 Jul 2024 04:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 05 Jul 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर से 600 किलोमीटर दूर है सुल्तानपुर। जिले में आकर सुल्तानपुर के गिरोह ने चोरी की दो वारदातों को अंजाम दिया। बावरिया गिरोह की तर्ज पर दो से तीन तक डेरा डालकर वारदातों को अंजाम देते हैं। पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को पकड़कर पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा कर दिया है। अब इस पूरे गिरोह की कुंडली खंगाली जा रही है।
बृहस्पतिवार को धामपुर पुलिस बरामद हुए मोबाइल का लॉक तोड़ने का प्रयास करती रही। क्योंकि चोरों के इस मोबाइल से पूरे गिरोह की कुंडली निकलकर आ जाएगी। साथ ही बरामद हुई सीसीटीवी की डीवीआर को भी खंगाला जा रहा है। बता दें कि धामपुर पुलिस ने बुधवार की देर शाम चेकिंग करते हुए सुल्तानपुर से लूटी गई एक पिकअप गाड़ी को पकड़ लिया था। उक्त गाड़ी में नगीना के गांव पुरैनी स्थित कन्या इंटर कॉलेज से लूटा गया सामान भी बरामद हुआ। पुलिस ने एक आरोपी सत्यम निवासी विशाखपुर जनपद सुल्तानपुर को दबोच लिया था। बाकी उसके तीन साथी फरार हो गए थे। फरार आरोपियों में एक सुल्तानपुर और एक मुरादाबाद का रहने वाला है।
सीओ सर्वम सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले उक्त गिरोह चोरी करने के बाद चोरी का सामान मुरादाबाद में रख आया था। अगले दिन आकर फिर से इस गिरोह ने नगीना के पुरैनी में चोरी कर ली। बताया कि यह गिरोह दो से तीन दिन तक डेरा डालता है जोकि घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जाता है। बताया कि उक्त गिरोह में रेलवे में भी चोरी करता रहा है। जीआरपी मुरादाबाद ने इन्हें पकड़कर जेल भेजा था। अब जेल से छूटने के बाद बावरिया गिरोह की तर्ज पर चोरी को फिर से अंजाम देने लगा।
विज्ञापन
वर्जन::::
सुल्तानपुर के एक चोर को पकड़ा गया है, उसके तीन अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। उक्त गिरोह ने धामपुर और पुरैनी में चोरी की घटना को अंजाम दिया। वारदात में शामिल गाड़ी भी सुल्तानपुर से लूटी गई थी। जल्द ही बाकी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। -नीरज कुमार जादौन, एसपी