{"_id":"6217d79857edfb43d3440931","slug":"on-the-assurance-of-the-dm-the-protest-demonstration-of-the-farmers-union-postponed-bijnor-news-mrt578229067","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के आश्वासन पर किसान यूनियन का धरना प्रदर्शन स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के आश्वासन पर किसान यूनियन का धरना प्रदर्शन स्थगित
विज्ञापन

बिजनौर। गगोड़ी जट में गुलदार की संदिग्ध मौत के मामले में किसानों के घर पुलिस की दबिश दिए जाने पर किसानों में रोष व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के बैनर तले किसानों ने डीएम से मुलाकात की। डीएम के किसानों के विरुद्ध कार्रवाई न करने के आश्वासन पर यूनियन ने धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है।
बिजनौर के गांव गगोड़ी जट में जाल में फंसकर गुलदार की मौत हो गई थी। इसका मुकदमा किसानों के विरुद्ध दर्ज किए जाने का पता लगने पर 19 फरवरी को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया गया था। जिसमें एडीएम, डीएफओ ने आश्वासन दिया था कि किसानों पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा।
23 फरवरी को गुलदार की मौत के मामले में पुलिस द्वारा किसानों के घरों पर दबिश दी। इसके विरोध में भाकियू के जिलाध्यक्ष वीर सिंह सेहरावत के नेतृत्व के एक प्रतिनिधिमंडल डीएम उमेश मिश्रा से मिला। डीएम के आश्वासन पर यूनियन ने डीएफओ कार्यालय पर होने वाला धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह, महासचिव अंबरीष चौधरी, योगेंद्र सिंह काकरान, अंकित चौधरी, देवेंद्र सिंह, सतवीर सिंह, जग्गन अली आदि मौजूद रहे।