फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Old man returning from relative's funeral dies in accident

दुखद: रिश्तेदार के अंतिम संस्कार से लौट रहे वृद्ध की हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 20 Oct 2023 05:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 20 Oct 2023 05:46 PM IST
सार

Accident in Bijnor : अंतिम संस्कार कराने के बाद देर रात बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Old man returning from relative's funeral dies in accident
बिजनौर में सड़क हादसा। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बिजनौर के शिवाला कलां में रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार दो चचेरे भाई हादसे का शिकार हो गए। इनमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ। यह हादसा बुधवार की रात तिगरी गंगा घाट से लौटते हुए गजैराला के पास के हुआ।

विज्ञापन


गांव सिकंदरपुर निवासी नरेश कुमार (52) और उसका तहेरा भाई जबर सिंह (59) बाइक से बुधवार को रिश्तेदार की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए गंगा तिगरी घाट गए थे। अंतिम संस्कार कराने के बाद देर रात बाइक से लौट रहे थे। गजरौला के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची गजरौला थाने की पुलिस ने दोनों घायलों को गजरौला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने नरेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल जबर सिंह को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें: लहू मांगे इंसाफ: ये पांच लाशें चीख-चीखकर दे रहीं गवाही, पर पुलिस की जांच में हुआ बड़ा खेल, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

उधर, सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया और नरेश कुमार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें: मचा हड़कंप: कांस्टेबल बेटी ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों को नहीं हुआ यकीन, बिलखते हुए उन्नाव के लिए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed