{"_id":"5892283c4f1c1b5a42e805df","slug":"oil-wagon-wheels-derailed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑयल वैगन के पहिये पटरी से उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑयल वैगन के पहिये पटरी से उतरे
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 01 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद रेलवे स्टेशन के यार्ड में पटरी से उतरा ऑयल वैगन कोच।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में ऑयल डिपो में पेट्रोलियम पदार्थ अनलोड करके वापस स्टेशन आ रहे ऑयल वैगन का एक कोच पटरी से उतर गया। प्रथम दृष्टया सिग्नल विभाग की चूक होने की बात कही गई है।
ऑयल वैगन से नजीबाबाद के इंडियन, भारत और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम डिपो में पेट्रोलियम पदार्थ आता है। रेलवे स्टेशन से डिपो तक रेल लाइन बनी हुई है। ऑयल वैगन अनलोड होकर बाहर आ रहे थे तभी एक प्वाइंट गलत थ्रू किए जाने से ऑयल वैगन का एक कोच के पहिये यार्ड क्षेत्र में पटरी से उतर गए। सिग्नल व्यवस्था ठप हो जाने से बरौनी और काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन प्रभावित हुई। सिग्नल और ऑपरेटिंग विभाग ने एक-दूसरे की गलती से घटना होने की बात कही। पटरी से उतरे पहियों को ट्रैक पर रखने के लिए रिलीफ ट्रेन मंगाई गई है।